RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

इस्पात मंत्रालय के सचिव ने आरआईएनएल, विशाखापत्तनम की अपनी पहली यात्रा के दौरान आरआईएनएल समूह को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

नई दिल्ली/23 अगस्त। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल), विशाखापत्तनम की अपनी पहली यात्रा के दौरान मंगलवार (22.08.2023) को इस्पात मंत्रालय के सचिव श्री नागेंद्र नाथ सिन्हा ने कोक ओवन बैटरी 5, ब्लास्ट फर्नेस 2 और 3, एसएमएस-2, नई एयर सेपरेशन यूनिट और वायर मिल और मॉडल रूम और पुरस्कार गैलरी जैसी विभिन्न उत्पादन इकाइयों का दौरा किया।
अपने सीएमडी, निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आरआईएनएल के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए उन्होंने आरआईएनएल की सराहना करते हुए उसे एक बहुत ही साफ-सुथरा संयंत्र बताया और कहा कि इसके कर्मचारी भी इसे उतना ही पसंद करते हैं। श्री सिन्हा ने कामना की कि आरआईएनएल देश के सर्वश्रेष्ठ इस्पात संयंत्र के रूप में उभरने के लिए अपनी उत्पादकता सुधारने में सक्षम होगा।
स्टील एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन, विभिन्न ट्रेड यूनियनों, ओबीसी एसोसिएशन, एससी/एसटी एसोसिएशनों के साथ अपनी बातचीत के दौरान, नागेंद्र नाथ सिन्हा ने संयंत्र को साफ सुथरा बनाए रखने के उनके प्रयासों के लिए आरआईएनएल समूह की सराहना की और आश्वासन दिया कि वह उनके द्वारा व्यक्त विभिन्न मुद्दो पर ध्यान देंगे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के सभी तकनीकी पदाधिकारियों संग की गई बैठक।

rktvnews

भोजपुर : पदाधिकारियों ने महायज्ञ स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

बंगलादेश की घटनाओं पर भाजपा नेताओं ने जाहिर की चिंता।

rktvnews

मनचले की गोली की शिकार छात्रा की स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचा भाजपा प्रतिनिधी मण्डल!परिजनों से मिल जताया दुःख , न्याय का दिया आश्वासन।

rktvnews

भोजपुर:सबका साथ सबका अधिकार न्याय एवं विकास के दिशा में हमारा प्रयास विषयक संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भारतीय सेना और सिंगापुर के सशस्त्र बलों ने संयुक्त सैन्य अभ्यास “अग्नि योद्धा – 2024” का पूरा किया।

rktvnews

Leave a Comment