RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

डीएम ने जिला स्वीप आईकॉन राष्ट्रीय स्तर कुश्ती खिलाड़ी रामपूजन सहनी के साथ मतदाता जागरूकता की कार्ययोजना पर चर्चा की।

RKTV NEWS/गोपालगंज ( बिहार)13 मार्च। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मो0 मकसूद आलम द्वारा जिला स्वीप आईकॉन रामपूजन सहनी राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी के साथ मतदाता जागरूकता पर कार्ययोजना और गतिविधि की चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि लोकतंत्र में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आयोग के निर्देशों से सभी को अवगत कराएं। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाता अपने घरों से निकलकर बूथ पर जाएं इसके लिए पंचायत वार चिन्हित बूथ पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। योग्य लोगों को न सिर्फ मतदाता सूची में जोड़ा जाए बल्कि मतदाता केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक और प्रेरित किया जाय।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि आपका वोट ही आपकी शक्ति है।
इस अवसर पर स्वीप नोडल मनकेश्वर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ शशि प्रकाश मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:बबुरा मंडल के कार्यकताओ और ग्रामीण जनता द्वारा नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष का अभिनंदन।

rktvnews

भोजपुर:स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक दायित्व है :उप विकास आयुक्त*

rktvnews

अडानी पर अमेरिका में लगे रिश्वत देने के अभियोगों का सर्वोच्च न्यायालय स्वतः संज्ञान लेकर कार्यवाही करे: दीपांकर भट्टाचार्य

rktvnews

अक्षय तृतीया पर गौतम अदाणी ने तारंगा जैन मंदिर में की पूजा-अर्चना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं के लिए तैयार करें पाठ्यक्रम : राज्यपाल

rktvnews

वैशाली: जिला में अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं हो रही संचालित।

rktvnews

Leave a Comment