RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : शाहपुर मे मैजिक व बाइक की टक्कर मे माँ-बेटा की मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर में आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पम्प के पास मैजिक व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार माॅ और बेटा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक अजीत कुमार (31 वर्ष) पिता मुखलाल राम तथा उनकी माता राजकुमारी देवी (55 वर्ष) पति मुखलाल राम थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। अजीत कुमार अपनी माँ राजकुमारी देवी और पिता मुखलाल राम को बाइक से लेकर अपने गाँव वीरपुर से शाहपुर आया। शाहपुर में मुखलाल राम उतर कर बैंक में पैसा निकालने चले गये। अजीत कुमार अपनी माँ राजकुमारी देवी को लेकर आरा दवा लेने बाइक से जा रहा था कि पेट्रोल पम्प के पास सामने से आ रही मैजिक वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार माॅ-बेटा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में मैजिक भी सड़क पर किनारे उलट गई। मैजिक वाहन का चालक फरार बताया जाता है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-रोते लोगों का बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचीं और शव को कब्जे में लेकर परिजनों संग आरा सदर अस्पताल अंत्यपरीक्षण हेतू भेज दिया। दोनों मृतक के परिजन मुखलाल राम अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं जो मध्य विद्यालय सहजौली में शिक्षक के पद पर पदस्थापित थे। मुखलाल राम को दो पुत्र हैं अजीत कुमार और रंजीत कुमार। अजीत कुमार की घटनास्थल में मौत हो गई जबकि रंजीत कुमार रेलवे में कार्यरत हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

बेतिया:पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन सहित डब्ल्यूपीयू निर्माण हेतु अविलंब चिन्हित करें भूमि : जिलाधिकारी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने कौशल भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

आरईसी लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में बच्चों की शिक्षा में सहायता करने के लिए यूएनआईएसईडी के साथ हाथ मिलाया।

rktvnews

भोजपुर:बी.एस.डीएवी.में ‘योगासन प्रतिस्पर्धा’ का आयोजन

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त का औचक निरीक्षण: स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यालय व्यवस्था में लापरवाही पर सख्त रुख, मरीजों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment