RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :  नगर पंचायत की बैठक में 2024-25 का बजट पेश।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 मार्च। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के सभागार में मुख्य पार्षद जुगनू देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया। बैठक में 13 सदस्यों की जगह 11 सदस्य उपस्थित थे। बैठक में वार्ड संख्या 2 के वार्ड  पार्षद शाहिद अनवर उर्फ सगीर तथा वार्ड संख्या 7 की वार्ड पार्षद सहोदरी देवी अनुपस्थिति थीं। बजट पर चर्चा के दौरान उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी, वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद कमलेश कुमार राज तथा वार्ड संख्या 9 की वार्ड पार्षद एवं पूर्व मुख्य पार्षद बबीता देवी ने इस बजट को आधा अधूरा बजट कहा और बहस में शामिल होने से इनकार करते हुए बैठक का बहिष्कार किया।  कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि बहुमत के आधार पर सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया। वित्तीय सलाहकार रौशन कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल अनुमानित बजट 58 करोड़ 42 लाख 52 हजार 500 रूपया, राजस्व प्राप्ति 21 करोड़ 97 लाख 52 हजार 520 रुपया तथा पूंजीगत प्राप्ति 36 करोड़ 45 लाख रुपया दिखाया गया है। बैठक का बहिष्कार उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी, वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद कमलेश कुमार राज और वार्ड संख्या 9 की वार्ड पार्षद तथा पूर्व मुख्य पार्षद बबीता देवी ने किया।

Related posts

दुमका:करेले की खेती से सफलता की मिसाल बनीं सखी मंडल की दीदी।

rktvnews

GRP और RPF ने आरा स्टेशन से चोरी की मोबाइल के साथ चोर को पकड़ा।

rktvnews

“गोबर, गुस्सा और विश्वविद्यालय की गिरती गरिमा”।

rktvnews

वाराणसी:केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त।

rktvnews

गढ़वा: डीसी ने की कार्रवाई,अबुआ आवास में अयोग्य लाभुकों के चयन पर पंचायत सचिव बर्खास्त।

rktvnews

दो दिवसीय हैरिटेज समर कैम्प का शुभारंभ!योग, हैरिटेज वॉक, पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment