RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:जिला मुख्यालय पर दांडी मार्च का आयोजन।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान)12 मार्च। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से पुलिस थाना सुरेशिया तक शांति एवं अहिंसा कार्यालय द्वारा दांडी मार्च का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के नमक कानून को तोड़ने के लिए 12 मार्च, 1930 को दांडी मार्च का आयोजन किया था।
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुए कार्यक्रम में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए तथा दांडी मार्च पर बनी डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। जिला परिषद सीईओ सुनीता चौधरी ने गांधी जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। सुश्री चौधरी ने बताया कि गांधी जी को एक व्यक्ति के रूप में न देखकर जीवन जीने के तरीके के रूप में देखना चाहिए। आज की युवा पीढ़ी को गांधी जी के जीवन से सीख लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धनपत माली ने कहा कि विद्यार्थीयों को गांधी जी से संयम, धैर्य, ईमानदारी और सत्यता सीखनी चाहिए। वर्तमान जीवनशैली में उच्च आदर्शों को बनाए रखने के लिए गांधी जी के कदमों पर चलना जरूरी है। हनुमानगढ़ एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी ने कहा कि जिले में बढ़ से नशे की प्रवृति को गांधी के अध्यात्म के मार्ग पर चलकर रोका जा सकता है। उन्होंने लोकतंत्र में भागीदारी के लिए लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर स्काउट गाइड द्वारा रघुपति राघव राजा राम भजन का गान किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, श्रीदेवी पॉलिटेक्निक कॉलेज, बेबी हैप्पी कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्राचार्य आनंद जैन, मोहनलाल गोस्वामी, रमेश धानक, नितिन जांगिड़, लेखाधिकारी कर्मजीत सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने थाई रामायण रामकियेन का मनमोहक प्रदर्शन देखा।

rktvnews

चतरा:मतदाता जागरूकता वर्चुअल रियलिटी वैन को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर: महापौर ने किया आर भी एस कप भोजपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरूआत की।

rktvnews

कैसे पैदा होंगे बिना राजनीतिक ताल्लुक वाले युवा नेता?

rktvnews

Leave a Comment