RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर : डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सभी सात डिस्पैच सेंटर का भौतिक निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 मार्च।लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर द्वारा 32-आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सभी सात डिस्पैच सेंटर का भौतिक निरीक्षण किया गया!
डिस्पैच सेंटर से पीठासीन पदाधिकारी को मतदान सामग्री एवं EVM /VVPAT हस्तगत कराया जाएगा!साथ ही मतदान कार्मिक को वाहन की उपलब्धता एवं पुलिस बल के साथ सम्बद्ध डिस्पैच सेंटर से किया जाएगा!
डिस्पैच सेंटर पर मतदान सामग्री रखने हेतू कमरों की उपलब्धता,EVM /VVPAT का कमीशनिंग हेतू पर्याप्त जगह, EVM /VVPAT रखने हेतू अस्थायी वज्रगृह,वाहन का रखरखाव, मतदान कार्मिकों एवं पुलिस बल हेतू पर्याप्त जगह, सुरक्षा एवं मुलभुत सुविधा -पेयजल, शौचालय आदि का जायजा लिया गया!
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के क्रम में सभी सम्बंधित पदाधिकारी को डिस्पैच सेंटर पर सभी आवश्यक व्यवस्था को ससमय करने हेतू निदेशित किया गया!
डिस्पैच सेंटर के निरीक्षण के क्रम में सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी,उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर,नोडल पदाधिकारी वज्र गृह कोषांग, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, सहायक अभियंता PHED,अवर निर्वाचन पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान मुख्यमंत्री का बांसवाड़ा दौरा! ग्राम पंचायत तक जनसुनवाई सुनिश्चित करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर: जीविका कैडर संघ ने 10 सूत्री मांग को साथ जीविका बुनियादी केंद्र पर किया प्रदर्शन।

rktvnews

भोपाल:गौरव दिवस का आयोजन सभी जिलों में हो : राज्यपाल

rktvnews

बूंदी, नाथद्वारा और पहाड़ी शैली की पुराणों पर आधारित चित्रकथाओं से सजेगा त्रिवेणी संग्रहालय।

rktvnews

भोजपुर:जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही असली पूजा है: रघुपति यादव

rktvnews

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने आयुष क्षेत्र में बीमा एकीकरण और अनुसंधान के लिए सहयोग मजबूत किया।

rktvnews

Leave a Comment