RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पूर्वी चंपारण:निर्वाचन कार्य में प्रशिक्षण अत्यन्त महत्वपूर्ण, सभी मास्टर ट्रेनर अच्छे से प्राप्त करें प्रशिक्षण: जिलाधिकारी

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतीहारी) 07 मार्च।लोक सभा निर्वाचन-2024 को लेकर पूर्वी चम्पारण जिला के 125 चयनित मास्टर ट्रेनरों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की उपस्थिति में समाहरणालय स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद सभा भवन में उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनरों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। आप सभी लोग अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। ईवीएम की पूर्ण जानकारी रखेंगे। मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर भरे जाने वाले सभी तरह के प्रपत्रों की अच्छे से जानकारी प्राप्त करेंगे क्योंकि अब आगे से आप लोगों को ही पीठासीन पदाधिकारी सहित सभी मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देना है। अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ही आप दूसरों को अच्छे से ट्रेनिंग दे पायेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम संचालन की पूर्ण प्रक्रिया जैसे ईवीएम को वीवीपैट से जोड़ना, मॉकपोल कराना, ईवीएम का बैट्री बदलना, क्लोज बटन का उपयोग सहित ईवीएम प्रोटोकॉल की सभी जानकारी प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन मतदान केन्द्रों पर कई तरह के प्रपत्रों को भरना होता है, और इन प्रपत्रों को विहित लिफाफा में रखना होता है। कौन सा प्रपत्र किस रंग के लिफाफा में रख जायेगा इसकी जानकारी अच्छे से प्राप्त करना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि डिस्पैच सेन्टर पर ईवीएम कमिशनिंग का कार्य भी आप सभी को ही करना है। वहाँ पर पोलिंग पार्टी का मिलान कैसे होगा इसका माईक्रो प्लान पहले ही बनाना होगा। इसमें भी आप सभी सहयोग करेंगे। इस बार पत्येक मतदान केन्द्र पर कम से कम पाँच फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। डिस्पैच सेन्टर पर ही पोलिंग पार्टी और फोर्स का मिलान कराना है। पहले के चुनावों में फोर्स अलग से मतदान केन्द्रों पर जाती थी।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतपत्र लेखा, पीठासीन की डायरी तैयार करना, मॉकपोल का प्रमाण पत्र वोटिंग की समाप्ति पर क्लोज बटन संबंधी प्रमाण पत्र, मॉकपोल के बाद वीवी पैट से निकाली गयी पर्ची संबंधी प्रमाण पत्र जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य है जिसके बारे में सभी जरूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।
उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आज जिन 125 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसमें प्रत्येक विधान सभा के लिए पाँच-पाँच मास्टर ट्रेनर और शेष सभी 65 मास्टर ट्रेनर जिला स्तर पर कार्य करेंगे। प्रशिक्षण से संबंधित हैण्डविल भी सभी को दिया गया। प्रशिक्षण पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिया गया।

Related posts

भोजपुर:लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र का भोजपुर आगमन, राजद नेताओं ने किया स्वागत।

rktvnews

लड़खड़ा रही है ‘राजनीति’, अब ‘दिनकर’ की ज़रूरत है,जयंती पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ कवि-सम्मेलन! पूर्व अध्यक्ष ‘ब्रज्वल्लभ’ को भी दी गयी श्रद्धांजलि।

rktvnews

2030 तक भारत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च करेगा 143 लाख करोड़ रुपये।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सर्वांगीण विकास हेतु घोषित एवं प्रस्तावित प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने फ्रांस की अपनी आधिकारिक यात्रा पूरी की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बिहार के मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment