RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयर पोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए एयर कनेक्टिविटी के अंतर्गत फ्लैग ऑफ़ कर एलाइंस एयर की उड़ानों का शुभारम्भ किया

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)06 मार्च।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जौलीग्रांट एयर पोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए एयर कनेक्टिविटी के अंतर्गत फ्लैग ऑफ़ कर एलाइंस एयर की उड़ानों का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि हम सम्पूर्ण उत्तराखण्ड के अंदर लोगों के आवागमन को सुविधाजनक व आसान बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हवाई सेवा क्षेत्र सहित प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। इसके पूर्व हम देहरादून से पिथौरागढ़ तथा पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए एयर कनेक्टिविटी शुरू करने के साथ ही हल्द्वानी से चम्पावत, मुनस्यारी तथा पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवाओं का शुभारम्भ कर चुके हैं।
इस दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव सचिन कुर्बे, अपर सचिव सी. रवि शंकर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा दयानन्द सरस्वती, हरीश कोठरी सहित सम्बंधित पदाधिकारी तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मियों) का प्रथम प्रशिक्षण महाराजा कॉलेज, आरा में आयोजित।

rktvnews

गोपालगंज: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से छठ घाटों की तैयारियों का किया निरीक्षण।

rktvnews

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने वाणी दोषयुक्त और श्रवणबाधित अक्षम दिव्यांगजनों की सहायता के लिए साइनएबल कम्युनिकेशंस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:ईमानदारी की पेश की मिसाल, खाते में आए दूसरे के पैसों को किया वापस।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दूसरे चरण के अंतिम दिन 56 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये नाम-निर्देशन पत्र।

rktvnews

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा द्वारा सेमिनार आयोजित – गत 75 वर्षों में देश में लोकतंत्र और अधिक मजबूत हुआ – राष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment