RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

गया:पदाधिकारी एवं कर्मी को जिला पदाधिकारी द्वारा दिलवाया गया मतदाता शपथ।

RKTV NEWS/गया(बिहार)04 मार्च। जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर ज़िले में निष्पक्ष एव शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कार्य सम्पन्न करवाने के लिये कई कार्य किये जा रहे हैं। साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने उद्देश्य से भी विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभा कक्ष में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मी को जिला पदाधिकारी द्वारा मतदाता शपथ दिलवाया गया एवं मतदान का महत्व बताया गया।
साथ ही लोकसभा आम निर्वाचन – 2024 को दृष्टिगत रखते हुये हस्ताक्षर अभियान के तहत आज समाहरणालय परिसर में अधिष्ठापित बैनर पर ज़िला पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षर कर ज़िले में शत-प्रतिशत मतदान का संदेश सभी मतदाताओं को दिया गया है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,बिहार के आदेश के आलोक में मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संकल्पित है। जिला पदाधिकारी ने संपूर्ण ज़िलावासी से मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता लोक शिकायत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्तागण, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी एव कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दुर्लभ छायाचित्र बने आकर्षण का केन्द्र फोटो प्रदर्शनी को मिल रहा लोगों का अच्छा प्रतिसाद।

rktvnews

ग्वालियर:हर चुनावी गतिविधि पर निर्वाचन आयोग की नज़र,प्रेक्षक कृष्णा आदित्य ने किया मतदान केन्द्रों व एसएसटी नाकों का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने डीआरएम से की मुलाकात,रेलवे संबंधी विभिन्न मांगों का दिया ज्ञापन।

rktvnews

रायपुर : खुशियों का आशियाना मिलने पर केशव की बदली जिंदगी।

rktvnews

लखीसराय:जीविका आयोजित महिला संवाद में छात्राएं और महिलाएं सरकार द्वारा मिले अधिकारों का कर रही उपयोग।

rktvnews

दक्षिण भारतीय उद्योगपति मध्यप्रदेश में प्रारंभ करें औद्योगिक इकाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment