RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हनुमानगढ़:युवा और विकसित भारत थीम पर आयोजित हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर!भाषण, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

RKTVNEWS/हनुमानगढ़( राजस्थान) 03 मार्च। राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई द्वारा रविवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की थीम युवा और विकसित भारत रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार जांगिड़ ने विद्यार्थियों को नए विचारों और तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित किया। बताया कि नवाचार को बढ़ावा देकर ही भारत हर क्षेत्र में अग्रणी बन सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में समय-समय पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्बन्धित संगोष्ठियाँ एवम् प्रतियोगिताएँ करवाई जाती है। इसके अलावा सभी विषयों से सम्बन्धित विभिन्न कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाता है।
शिविर में भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एनएसएस स्वयं सेवक विपिन एवं दुर्गेश ने आत्मनिर्भर भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर की महत्त्वता पर भाषण दिया। भाषण प्रतियोगिता में कुसुमनाथ प्रथम, विपिन द्वितीय एवं दुर्गेश तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में कुसुमनाथ प्रथम, निश्चल द्वितीय एवं खुशप्रीत तृतीय स्थान रहे। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में मोइनुद्दीन प्रथम, सानिया द्वितीय एवं स्नेहा तृतीय स्थान पर रहे। सत्र 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सेवकों को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी अनमोल कुमार शर्मा एवं कनिष्ठ सहायक राजीव कुमार झा उपस्थित रहे।

Related posts

खरना के साथ छठ महापर्व की भक्ति में डूबे व्रती!कल देंगे भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य।

rktvnews

नदियापार पहुंचे भोजपुर एसपी! खवासपुर ओपी का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : बाइक दुर्घटना मे दो बाइक सवार जख्मी।

rktvnews

दुमका:एमएसएमई इकाइयों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

09 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment