RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

ग़ज़ल लिख दूँ!

रचनाकार:- अजय कुमार गुप्ता “अज्ञानी”

ग़ज़ल लिख दूँ!

बेमिसाल सुन्दरता का,
क्या नाम लिख दूँ।
ग़ज़ल लिख दूँ,
या कोई कविता लिख दूँ ,
कजरारी नैनो को झील लिख दूँ।
या केह दूँ, बादल से सिमट तूँ,
कोई जुल्फे लहराने वाली हैं।
या केह दूँ मौसम से,
अंगड़ाई ले तूँ,
बसंत आने वाला है।
गदराई बदन चंचल चितवन,
दामिनी सी दमकती चंद्रहार,
आभा बिखेरती कर्णकुण्डल।
बाहों पर निखरती चुड़ियाँ,
लगती कोई चीतचोर,
लिपटी दिलकश सारी में ऐसी,
लगता चाँद से लिपटा चकोर।
सुर्ख गुलाबी होठो पर सजी,
मंद-मंद मुस्कान,
कशिश बढ़ाती पंखुड़ियों को,
बिल्कुल तराशा हुआ बदन।
कोई निश्छल मुर्ति सी।
बरबस नज़र को खिचती,
पोर-पोर से झड़ते सुन्दरता।
परियो की कहानी सी।
बस पाकीजा मुर्ति हो तुम,
क्या नाम दूँ कुदरत की,
अद्भुत करिश्मे को।
ठहरी-ठहरी नजर,
ख्यालो में उतरते शब्द।
लगता शब्दो का विराम नहीं,
कोई हसीन सपनो सा,
भूले विसरे कोई कहानी लिख दूँ।
ग़ज़ल लिख दूँ,
या फिर कोई कविता लिख दूँ।
बता अद्भुत सुन्दरता का,
क्या नाम लिख दूँ।
क्या नाम———–।

Related posts

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

सी-डॉट और आईआईटी, जोधपुर ने “एआई के उपयोग से 5जी और उससे आगे के नेटवर्क में स्वचालित सेवा प्रबंधन” के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर : क्रिकेट मैच में सूहियाॅ की टीम को विजयश्री! सोनबरसा में हुआ मैच।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय रस्साकसी प्रतियोगिता हेतु भोजपुर से तीन खिलाड़ी चयनित।

rktvnews

सिलवासा में 51 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का विराट आयोजन,श्री जीयर स्वामी सैकड़ों भक्तों संग रवाना।

rktvnews

Leave a Comment