RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

नई दिल्ली/ पीआईबी,27 फरवरी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (27 फरवरी, 2024 को) राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किये गए चित्र उन कलाकारों द्वारा बनाए गए थे, जो आर्टिस्ट-इन-रेजीडेंसी पहल ‘सृजन 2024’ के अंतर्गत 21 से 27 फरवरी, 2024 तक राष्ट्रपति भवन में रुके थे।
रेजीडेंसी कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले 13 कलाकारों में वासुदेव कामथ, निहार दास और कविता नायर जैसे कुछ वरिष्ठ कलाकारों के साथ-साथ जयश्री जेना, मनीष कुमार गोंड तथा प्रताप बडत्या जैसे उभरते हुए कलाकार शामिल थे। अपने इस प्रवास के दौरान, कलाकारों ने चित्रकारी की कार्यशालाओं व पैनल चर्चाओं आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें दिल्ली के विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था।
इन चित्रों को अब जनता के लिए राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा।

Related posts

देवघर :महाशिवरात्री पर शिवबारात को भव्य और अलौकिक बनाने का किया गया है प्रयासःउपायुक्त

rktvnews

बागपत:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘सेल्फी विद डॉटर’ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पटना:’खड़ी-बोली’ को भारतेन्दु ने अंगुली पकड़ कर चलना सिखाया : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

राज्यपाल के हाथों “राज्य गौरव सम्मान” से सम्मानित हुए सुप्रसिद्ध भोजपुरीसेवी मनोज भावुक।

rktvnews

26 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

स्वामी विवेकानंद जयंती विशेष :अमंगल के कोख में मंगल

rktvnews

Leave a Comment