RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष/नोडल अधिकारी एवं सभी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक ली।

देहरादून /उत्तराखंड 26 फरवरी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष/नोडल अधिकारी एवं सभी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समस्त विभागों को निर्वाचन की तैयारी एवं शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी जनपदों में मतदान स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ ही दिव्यांगजनों हेतु व्हीलचेयर, डोली एवं स्वयंसेवकों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बिजली एवं पानी के बिलों में प्रचार-प्रसार हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी थीम और लोगो का उपयोग किया जाए। सभी डीईओ एवं सीडीओ को वॉट्सएप एवं इंस्टा के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूकता एवं प्रचार प्रसार पर फोकस किए जाने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तुदास सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों से जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर : डीएम ने राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास कोइरीपुरवा का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:हरि नारायण उच्च विद्यालय मे प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग मेला आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने होटल एसोसिएशन, नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

rktvnews

इंदौर:खाद्य विभाग द्वारा अवैध गैस सिलिंडर भंडारण पर बड़ी कार्यवाही,41 एलपीजी सिलिंडर जब्त।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त ने किया गोला प्रखंड का दौरा।

rktvnews

Leave a Comment