RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:खाद्य विभाग द्वारा अवैध गैस सिलिंडर भंडारण पर बड़ी कार्यवाही,41 एलपीजी सिलिंडर जब्त।

RKTV NEWS/इंदौर ( मध्यप्रदेश)23 मई।इंदौर में गैस सिलेंडरों के अवैध कारोबार तथा अवैध भंडारण करने वालों के विरुद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में खाद्य विभाग के अमले द्वारा गुरुवार को अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण पर 41 गैस सिलेंडर जप्त किए गए।
जिला आपूर्ति नियंत्रक एम. एल. मारू ने बताया कि आज पवन पुत्र नगर, राजीव गांधी चौराहा के पास स्थित एक रहवासी परिसर में अवैध रूप से भंडारित घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों पर कार्यवाही की गई।प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर की गई जांच में पाया गया कि गणेश पाटीदार द्वारा एक कमरे में अवैध रूप से घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलिंडरों का भंडारण किया जा रहा था। जांच के दौरान उक्त स्थान से 14.2 कि.ग्रा. क्षमता के कुल 15 सिलिंडर — जिनमें 07 नग सील बंद भरे एवं 08 नग खाली सिलिंडर शामिल थे जप्त किए गए।
विस्तृत जांच में यह भी पाया गया कि ये सिलिंडर स्वस्तिक गैस एजेंसी के डिलीवरी वाहन (क्रमांक MP09LQ1713) से लाए गए थे, जिसे दीपेश साहू नामक चालक चला रहा था। उक्त वाहन से अतिरिक्त 26 गैस सिलिंडर भी जब्त किए गए।
इस प्रकार जांच दल द्वारा कुल 41 गैस सिलिंडरों को जब्त करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई है।
खाद्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना विभाग को तत्काल दें, जिससे जनसुरक्षा एवं आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखा जा सके।

Related posts

बक्सर:जनसमस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान ही मकसद : विधायक आनंद मिश्रा

rktvnews

मध्यप्रदेश:”तापी बेसिन मेगा रीचार्ज परियोजना” पूरे विश्व में भूजल भंडारण का नया अध्याय लिखेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया स्वागत।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 फरवरी 24

rktvnews

नीरज चोपड़ा प्रधानमंत्री से मिले।

rktvnews

जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. फारूक अली ने किया जनहित फ़ाउंडेशन ट्रस्ट कार्यालय का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment