RK TV News
खबरें
Breaking Newsपदभार

हनुमानगढ़:एडीएम उम्मेद सिंह रतनू ने ग्रहण किया कार्यभार।

हनुमानगढ़/राजस्थान 26 फरवरी। जिले के नए अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री उम्मेद सिंह रतनू ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। विदित रहे कि आरएसएस श्री रतनू को ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग भी जिले के टिब्बी में ही बतौर एसडीएम मिली थी, उसके बाद संगरिया में भी एसडीएम पद पर रहे थे। 22 फरवरी को जारी प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची में श्री रतनू को झालावाड़ के मनोहरथाना से हनुमानगढ़ एडीएम पद पर स्थानांतरित किया गया था।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। मुख्य ध्यान चुनाव संबंधी तैयारियों और चुनावी गतिविधियों पर रहेगा। जब तक आचार संहिता नहीं लगती तब तक अन्य विभागीय कार्यों को समय पर पूर्ण करवाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। श्री रतनू ने कहा कि साथ ही गुड गवर्नेस के कॉन्सेप्ट के तहत कार्यालयों का निरीक्षण, सभी कार्मिक समय पर कार्यालय आएं और अपना काम समय पर पूर्ण करें, इसकी मॉनिटरिंग प्रभावी तरीके से की जाएगी। गुड गवर्नेस मुख्य लक्ष्य रहेगा।

Related posts

जिलाधिकारी ने मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

विज्ञान-आधारित कहानियों का रेडियो के माध्यम से कैसे प्रसार किया जाए’ विषय पर सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर द्वारा कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

जिलाधिकारी सिवान को युवा नेता राघवेन्द्र कुमार खरवार ने सरकारी स्तर पर फल और सब्जी मंडी स्थापित करवाने हेतु दिया आवेदन।

rktvnews

सारण:दुर्गापूजा के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

rktvnews

निवेश और धोखाधड़ी वाली योजनाओं पर जागरूकता फैलाने के लिए आईईपीएफए और डीबीएस बैंक ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

चितौड़गढ़:हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली, 15 अगस्त को घरों पर तिरंगा फहराने की अपील।

rktvnews

Leave a Comment