RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

उज्जैन:श्रावण-भादौ मास में आयोजित होने वाली श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत एकल कथक व समूह कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

उज्जैन /मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी) 16 अगस्त। श्री महाकाल महालोक में श्रावण-भादौ मास में प्रतिदिन श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के 23 वे व अन्तिम दिवस में प्रथम प्रस्तुति सुश्री जान्हवी दुबे के एकल कथक की हुई।
जिसमें जान्हवी दुबे द्वारा अर्धांग, शिव पार्वती स्तुति, तीन ताल में तराना की प्रस्तुति के उपरांत श्री कृष्ण भजन सावरा गिरधर…….. से प्रस्तुति का समापन किया।
श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के 23 वे दिवस की द्वितीय प्रस्तुति द्विव्यनाद नृत्य संस्थान उज्जैन की निदेशिका परिधी नीमा के निर्देशन में समूह कथक की हुई। जिसमें संस्था की नृत्यांगनाओं द्वारा जगन्नाथ अष्टकम……, भजन शंकर जी का डमरू बाजे……… की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति को आगे बढाते हुए संस्थान की नृत्यांगनाओं द्वारा जय जगन्नाथ और नाग नागम की प्रस्तुति से समापन किया गया।
मंच पर पूर्णिमा मंडल, वेदांशी डब्बावाला, निष्ठा शास्त्री, दर्शी शर्मा, आद्या व्यास, पहल टाटावत, श्रीनिका राठौर, देशना रावल, रिशा गुप्ता, मिष्टी जैन, जियाना नृत्यांगनाओं द्वारा प्रस्तुतियाॅं दी गई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित राधेश्याम शास्त्री, पुरोहित श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। दीपप्रज्जवलन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के डिप्टी कलेक्टर एवं उप प्रशासक एस.एन. सोनी एवं सिम्मी यादव द्वारा गणमान्य अतिथि का दुपट्टा, प्रसाद व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात अतिथि द्वारा प्रस्तुति हेतु पधारे सभी कलाकारों एवं सहयोगी कलाकारों का दुपट्टा, प्रसाद व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर स्वागत व सम्मान किया गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दिनांक 13 जुलाई से 16 अगस्त तक (23 दिवसीय) आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा श्री महाकाल महालोक परिसर में सप्त ऋषियों की मूर्ति के समीप स्थित मंच पर सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रस्तुतियाॅं दी गयी।

Related posts

सारण:सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं मतदाता सहभागिता (स्वीप) अभियान को निरंतरता एवं गति प्रदान करने के उद्देश्य से उपविकास आयुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

‘माई’ : उदय भान पाण्डेय ‘भान’

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में सरकारी नीतियां और प्रशासन की भूमिका।

rktvnews

भोजपुरी लोकगीत कजरी बिरहा से श्रोतागण क़ो भाव विभोर कर दिया.. गायिका रिंकी पाण्डेय ने।

rktvnews

फरवरी 2024 के दौरान कोयले के कुल उत्पादन और रवानगी में काफी वृद्धि हुई।

rktvnews

Leave a Comment