RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

3 मार्च की जन विश्वास रैली की तैयारी को लेकर माले नगर कमेटी की बैठक संपन्न!

ऐतिहासिक होगी जन विश्वास रैली,विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश होगी नाकाम -माले

आरा/भोजपुर 23 फरवरी।संविधान व लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ महागठबंधन के आह्वान पर आगामी 3 मार्च को गांधी मैदान पटना में होने वाले जनविश्वास महारैली की तैयारी को लेकर भाकपा-माले आरा नगर कमेटी की बैठक रामनरेश राम सामुदायिक भवन आरा में आयोजित की गई!बैठक का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने की!बैठक के बाद माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने बताया कि महागठबंधन के आह्वान होने वाले जनविश्वास रैली की तैयारी को लेकर पर व्यापक बातचीत की गई!रैली की तैयारी के क्रम में आरा शहर के विभिन्न मुहल्लों में जनता की बैठक करने,पैदल-प्रचार,मशाल जुलूस,प्रभात फेरी निकाला जाएगा!बैठक दौरान माले नगर दिलराज प्रीतम ने कहा कि विपक्ष की सरकारों और पार्टियों अस्थिर करने की लगातार कोशिश चल रही साजिशों की कड़ी में ही भाजपा ने नीतीश कुमार को मोहरा बनाकर बिहार के सत्ता हड़प ली है!कर्पूरी ठाकुर के नाम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलितों ग़रीबों अति,पिछड़े समुदाय के साथ विश्वासघात किया है!जाति जनगणना से उठ रहे गरीबी और बिहार के पिछड़ेपन पर पर्दा डालने और महागठबंधन सरकार द्वारा लगातार मिल रही नौकरी व शिक्षकों को सरकारीकर्मी के दर्जे से घबराई भाजपा ने तख्तापलट किया है!भाजपा नफरत,झूठ,लूट,बर्बरता के एजेंडे के साथ देश व बिहार को तबाह करने पर आमादा है!
आगे माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि माले के अगिआंव विधायक का मनोज मंजिल सहित 23-23 लोगों को एक फर्जी मुकदमे में फंसाकर भाजपा ने गरीबों की आवाज को दबाने ने की साज़िश रची है!इससे बिडंबना क्या होगी कि इसी भोजपुर में दलित-गरीबों के जनसंहार के सभी हत्यारों को बरी कर दिया गया लेकिन न्याय व लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने वालों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई!वंचित समुदाय के साथ न्याय का संहार है!
आगे माले नेता ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी भी साज़िशे रच ले उसकी काॅरपोरेटपरस्त,दमनात्क व साम्प्रदायिक नीतियों के खिलाफ देश की व्यापक जनता उठ खड़ी हो रही है!दिल्ली के बॉडर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी मान्यता की मांग पर किसानों ने एक बार फिर घेरा डाल दिया है!शिक्षा-रोजगार के सवाल पर छात्र नौजवानों से लेकर ट्रक ड्राइवरों व स्कीम वर्कर तक मोदी सरकार के खिलाफ आज संघर्ष के मैदान में है!आगे भाजपा की तानाशाही के खिलाफ जनता लड़ेगी और तानाशाही हारेगी अभियान के बतौर माले ने जन संवाद अभियान चलाते हुए जनविश्वास महारैली में हजारों लोग शामिल होंगे!बैठक में जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,बालमुकुंद चौधरी,अमित कुमार बंटी,शोभा मंडल,राजेंद्र यादव,बब्लू गुप्ता,वार्ड पार्षद मु०राजन, संतविलास राम,रामाशंकर प्रसाद,भीम पासवान,भगवती प्रसाद आदि शामिल थे।

Related posts

भाजपा भोजपुर के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का किया भव्य स्वागत।

rktvnews

भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना के माध्यम से शहीद कार्यकर्ता विजय सिंह को दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

नवादा:आगामी लोकसभा चुनाव के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी की कोषांग के पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

भोजपुर:संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारी के संबंध में बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने किया 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के मकान में परिवार के साथ रहते है : सुकून से-कमलेश्वर मंडावी

rktvnews

Leave a Comment