RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने बक्सर प्रखण्ड के बोक्सा में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई किया उदघाटन।

बक्सर/बिहार 22 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर प्रखण्ड के बोक्सा में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का फीता काटकर उदघाटन किया गया।
जिला जल एवं स्वच्छता समिति बक्सर अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत बोक्सा में 7.5 लाख के लागत से अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण कराया गया है। साथ ही ऑनलाईन के माध्यम से जुडे़ 04 नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई यथा बक्सर प्रखण्ड के दलसागर, राजपुर प्रखण्ड के कैथरकलां एवं सिकठी तथा चौसा प्रखण्ड के सरेंजा पंचायत में भी शुभारंभ किया गया। इस जिला को 136 अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसके विरूद्ध 105 अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण किया जा चुका है। शेष 31 अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का कार्य विभिन्न स्तर पर निर्माणधीन है। माह मार्च तक शत-प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने की संभावना है।
उदघाटन कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, निदेशक डी0आर0डी0ए0 बक्सर, स्वच्छता पर्यवेक्षक बक्सर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:कृषि विश्वविद्यालय कोटा का 7वां दीक्षांत समारोह आयोजित! विद्यार्थी विकसित भारत की संकल्पना के सहभागी बनें-राज्यपाल

rktvnews

भोपाल:व्यक्ति निर्माण से ही समाज परिवर्तन संभव, सिर्फ़ व्यवस्था परिवर्तन से बदलाव स्थायी नहीं : मुकुंद जी

rktvnews

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे की सेवा में 30 जून, 2024 तक एक महीने के विस्तार को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:समाजसेवी विनोद सिंह ने सपरिवार किया भगवान शिव का विशेष श्रृंगार।

rktvnews

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह ने फरना के अग्निपीड़ितों के बीच राशन एवं वस्त्रों का किया वितरण।

rktvnews

जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

Leave a Comment