RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर शिवलोक परिसर में निःशुल्क परामर्श शिविर का हुआ शुभारंभ।

शिविर के माध्यम से महिलाओं को कानूनी सलाह, परामर्श और सहायता प्रदान की जायेगी।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)25 जुलाई।राजकीय श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर आज राष्ट्रीय महिला आयोग (नई दिल्ली) द्वारा शिवलोक परिसर में निःशुल्क परामर्श शिविर का शुभारंभ सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग ममता व अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान सदस्य ने सभी को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने श्रावणी मेले में महिलाओं के लिए एक निःशुल्क परामर्श स्टॉल लगाया है। इस स्टॉल का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सशक्त बनाना है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि एक महिने तक चलने वाले इस मेले में लाखों महिलाएं बाबा नगरी देवघर आते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित इस षिविर के माध्यम से महिलाओं को उनके कानूनी और उनके सामाजिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके और उनका उपयोग कर सके। इस शिविर के माध्यम से कानूनी सलाह, परामर्श और सहायता प्रदान की जायेगी।
इसके अलावे अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग का लक्ष्य है कि इस परामर्श स्टॉल के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाए और उन्हें सशक्त बनाया जाए। आगे उन्होंने जानकरी दी कि राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन 1992 में हुआ था, जिसके बाद लगातार महिलाओं के हित में आयोग के द्वारा कार्य किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) का मुख्य काम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सशक्त बनाना है। यह आयोग महिलाओं के खिलाफ होने वाले अन्याय और भेदभाव की शिकायतों पर गौर करता है, उनके लिए कानूनी सहायता प्रदान करता है। ऐसे में श्रावणी मेला के अवसर पर निःशुल्क परामर्श शिविर के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने की एक बेहतरीन पहल है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती,एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: शुक्लपुरा के “अभिषेक शुक्ला” का अंडर-23 राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के 61 किलो ग्राम भार वर्ग में हुआ चयन,बिहार का करेंगे प्रतिनिधित्व।

rktvnews

गेहूं क्रय वर्ष 2024-25 में खरीद का कार्यसुचारु ढंग से संचालित किया जाए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

rktvnews

भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि हत्या कांड में संलिप्त 2 को किया गिरफ्तार!15 सितंबर को हत्याकांड को दिया था अंजाम।

rktvnews

पहला एमसीए बार्ज, एलएसएएम 7 (यार्ड 75) मुंबई में आईएनएस तूणीर पर तैनात किया गया।

rktvnews

रामगढ़:पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने किया सकड्डी पंचायत में स्थापित मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment