RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा जीरो माईल तीन मुहान केन्द्रीय विद्यालय के पास जर्जर सड़क के जीर्णोद्धार के लिए माले विधायक सुदामा ने विधानसभा में उठाया सवाल।

तरारी विधायक सह कृषि व उद्योग विकास समिति सभापति सुदामा प्रसाद (फाइल फ़ोटो)

जीरो माइल तीन मुहान से आगे केंद्रीय विद्यालय के पास आरा शहर को जोड़ने वाली सड़क व नाली का निर्माण जल्द हो-सुदामा प्रसाद

आरा/भोजपुर 22 फरवरी।तरारी विधानसभा क्षेत्र से भाकपा-माले विधायक सह कृषि व उद्योग विकास समिति के सभापति सुदामा प्रसाद ने विधानसभा के चालू बजट-सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से कहा कि भोजपुर जिला मुख्यालय आरा से सटे जीरो माइल तीन मुहान से आगे केंद्रीय विद्यालय के पास आरा सासाराम स्टेट हाईवे आधा किलोमीटर जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो गई है!अनगिनत गड्ढों में नालियों का पानी भर गया है!पानी भरे रहने के कारण सडक और गड्ढों का भेद मिट गया है!जिसके कारण नारकीय स्थिति बनी बन गई है!आए दिन यहां दुर्घटना होती रहती है और हर दिन घंटो महाजाम लगता है!जिसमें स्कूलों की बस,यात्री बस,एम्बुलेंस,पैदल यात्रियों के फंसने से भारी परेशानी व नुकसान हो रहा है!हर रोज इस रास्ते से लगभग 10 हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं! आरा बस स्टैंड से झारखंड राज्य के रांची,टाटा,बोकारो,धनबाद व बिहार के अरवल,औरंगाबाद,गया,रोहतास जिलों के साथ ही पढ़ाई, व्यवसाय,कृषि व प्रशासनिक कार्य के लिए भोजपुर जिला के सहार,संदेश,अगिआंव,उदवंतनगर,गडहनी,चरपोखरी, तरारी,जगदीशपुर प्रखंडों के सभी चट्टी बाजारों से आरा आते -जाते रहते हैं!आगे माले विधायक सुदामा प्रसाद ने आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इस जर्जर और अति महत्वपूर्ण सड़क का शीघ्र निर्माण और सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण हेतु इस सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करायाहैं!इसलिए सरकार से आग्रह है कि वह सड़क और नाली निर्माण का ठोस पहल करे।

Related posts

गिरिडीह उपायुक्त ने आमजनों की समस्याएं सुनी, त्वरित कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

बिहार:62 आईपीएस पदाधिकारियों का तबादला।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त के निर्देश पर जिले में मुफ़स्सिल थाना के पास चला सघन वाहन जाँच अभियान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:खुशियों की दास्तां:कक्षा 10 वीं की शिवि गुप्ता ने 492 अंक अर्जित कर प्रदेश की प्रवीण्य सूची में नौवां स्थान किया अर्जित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा सिटीजन ऐप का किया शुभारंभ,नागरिकों से किया संवाद।

rktvnews

Leave a Comment