RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

इंदौर:अतिरिक्त मुख्य सचिव और कलेक्टर पहुंचे किसानों के खेतों में।

इन्दौर/मध्यप्रदेश 22 फरवरी।अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल तथा कलेक्टर आशीष सिंह आज किसानों के खेतों में पहुंचे। उन्होंने किसानों द्वारा आधुनिक खेती के तहत किये जा रहे हैं नवाचारों को देखा।
अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वर्णवाल तथा कलेक्टर श्री सिंह बुधवार को धार रोड पर स्थित ग्राम माचल पहुंचे। उन्होंने प्रगतिशील किसान गजानन खादीवाला के खेत पर पहुंच कर गेहूं की नवीन किस्मों की खेती को देखा। किसानों से चर्चा कर उन्होंने नवीन किस्म के बारे में जानकारी ली। उसके उत्पादन और उत्पादकता के बारे में पता किया। बताया गया कि गेहूं की नवीन किस्मों की बुवाई से किसानों को बेहद फायदा है। कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त होता है। श्री वर्णवाल ने वहां मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह गेहूं की नवीन किस्मों की बोवनी को प्रोत्साहित करें। यह प्रयास करें कि किसान अधिक से अधिक नयी किस्मों की बोवनी करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसानों को नवीनतम जानकारी साझा करने के लिए खेतों का भ्रमण भी कराया जाए।

Related posts

दरभंगा:विशेष मुहिम चला कर लोकोस एप्प में डाटा इंट्री कर रही है जीविका दीदियां।

rktvnews

चतरा जिले के सिमरिया व चतरा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हुआ।

rktvnews

चतरा:सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि0 चतरा की निदेशक पर्षद की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने एनएटीएस 2.0 पोर्टल लॉन्च किया।

rktvnews

बक्सर:डी.के. कॉलेज, डुमराँव में 54 छात्र-छात्राओं का NCC के लिए हुआ चयन।

rktvnews

Leave a Comment