RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग की 4446.188 करोङ रुपये की 3618 योजनाओं का किया उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 21 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1, अणे मार्ग स्थित “संकल्प” में रिमोट के माध्यम से ग्रामीण कार्य विभाग की 4446.188 करोङ रुपये की लागत की 3590 पथों एवं 28 पुलों कुल 3618 योजनाओं का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 1735.814 करोङ रुपये लागत की 1583 पथों एवं 11 पुलों, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ परत नवीनीकरण कार्यक्रम अंतर्गत 2576.070 करोङ रुपये की 1977 पथों तथा राज्य योजना अंतर्गत 134.304 करोङ रुपये की 30 पथों एवं 17 पुलों का उद्घाटन किया गया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में सरकार में आने के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य में कई सड़कों एवं पुलों का निर्माण कराया गया। राज्य के किसी भी सुदूर क्षेत्र से राजधानी पटना पहुंचने के लिए 6 घंटे के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है और अब 5 घंटे के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत भी कई ग्रामीण पथों एवं पुलों का निर्माण किया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग का बजट जो वर्ष 2007-08 में लगभग 1390 करोङ रुपये था वह वर्ष 2023-24 में बढ़कर 11569 करोङ रुपये हो गया। ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कम आबादी वाले बसावटों एवं टोलों में आवासित सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़े हुए ग्रामीणों को सुलभ संपर्कता प्रदान करने के लिए इन योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री का निर्देश रहा है कि जो नई सड़कें बनाई जाती हैं, उनका नियमित रूप से रखरखाव भी होता रहे ताकि आम जनों को बारहमासी सुगम संपर्कता का लाभ मिलता रहे। क्षतिग्रस्त महत्वपूर्ण पथों के उन्नयन हेतू मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना 2023 से प्रारंभ की गई है ताकि निर्धारित समय अवधि में सड़कों का पुनर्निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण किया जा सके और लोगों का आवागमन हमेशा सुलभ बना रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने मुख्यमंत्री को हरित गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, ग्रामीण कार्य मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख भगवत राम, अन्य वरीय पदाधिकारी गण एवं अभियंता गण उपस्थित थे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के प्रति जनसमुदाय के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से एल ई डी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

rktvnews

कोयला मंत्रालय कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खानों के आवंटियों के साथ संवादमूलक सत्र का आयोजन करेगा।

rktvnews

भोजपुर:व्यवहार न्यायालय एवं लॉयर्स हॉल के लिए प्रस्तावित स्थलों का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

देहरादून: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित हुई चम्पावत जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी की प्रधानाध्यापिका डॉ. मंजू बाला।

rktvnews

राजस्थान:श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और साहिबजादों की बहादुरी और आदर्शों ने लाखों लोगों को ताकत दी: मुख्यमंत्री

rktvnews

शहीद स्मारक में शहीदों के आंगन की मिट्टी डालकर सम्मानित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी जी: विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

Leave a Comment