RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:दुर्गापूजा को ले प्रशासन ने की प्रमुख पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का किया आश्वासन।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)30 सितंबर।जिले में दुर्गापूजा-2025 के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। इस क्रम में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सोमवार देर शाम सदर प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण करने निकले।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नहर चौक, चीनिया रोड शिव मंदिर, नवादा मोड़, टंडवा, मेन रोड और रामबांध तालाब स्थित पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिमाओं और मंडपों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण, दंडाधिकारियों की तैनाती, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, यातायात एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि दुर्गापूजा जिले की आस्था और संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे पर्व के दौरान दंडाधिकारी, पुलिस बल और आपातकालीन सेवाएं 24×7 सतर्क रहेंगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति का त्वरित समाधान किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने माता दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन किए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर संजय कुमार, बीडीओ कुमार नरेन्द्र, सीओ सफी आलम, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी और आयोजक मंडल के सदस्य भी मौजूद थे।
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व का आनंद लें।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छपरा वासियों ने निकाली मतदाता जागरूकता साइकिल रैली।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘विश्वकर्मा पूजा’ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

पर्यावरण सुरक्षा के लिए यूथ फॉरसेवा द्वारा गोष्ठीआयोजित!जल संरक्षण में सबकी सहभागिता जरूरी:प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में जमीन अधिग्रहण संबंधी लाभुकों के भुगतान को लंबित न रखने और जल्द से जल्द देने के दिए निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:सतत जीविकोपार्जन योजना ने बदली तुनकी देवी की जिंदगी,मेहनत के बल हुई आत्मनिर्भर।

rktvnews

दुमका:जिलास्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का भव्यता से हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment