RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर उच्च स्तरीय समिति को ज्ञापन सौंपा।

नई दिल्ली/पीआईबी 21 फरवरी।एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) के अध्यक्ष राम नाथ कोविन्द और इसके सदस्यों अर्थात् एनके सिंह और संजय कोठारी ने मंगलवार को देश में एक साथ चुनाव कराने से संबंधित मुद्दों की जांच और उन पर सिफारिशें करने के लिए राजनीतिक पार्टियों के साथ बातचीत जारी रखी।
इस विचार विमर्श के एक भाग के रूप में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में उच्चस्तरीय समिति से मिला और लिखित ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में भूपेन्द्र यादव, केंद्रीय मंत्री श्रम और रोजगार, वन,जलवायु परिवर्तन और राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा ओम पाठक, राष्ट्रीय कार्यकारी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी शामिल थे। बीजेपी के सदस्यों ने उच्च स्तरीय समिति के साथ विस्तृत बातचीत भी की, जिसमें पार्टी ने एक ‘राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा को अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया।

Related posts

दरभंगा: स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 नवंबर 25

rktvnews

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ धर्म के आधार पर शासक बनना चाहती है केंद की सत्ता:मनोज कुमार भारती

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वी.के. मल्होत्रा के निवास पर जाकर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

“हैप्पी होली” के मैसिज ने ली दिल से जुड़े रिश्ते की जगह…. नीरस होती होली।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत विकास हेतु क्लस्टर योजना की प्रगति की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment