RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार , जिले में संचालित विशेष साइबर अपराध जागरूकता अभियान।

नैनीताल/उत्तराखंड 18 फरवरी।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार , जिले में 15.02.2024 से 29.02.2024 तक संचालित विशेष साइबर अपराध जागरूकता अभियान के दृष्टिगत ,सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी द्वारा दिनांक 17.02.2024 को जी डी गोएंका विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों के लिए, आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान साइबर अपराध के विषय पर जागरूक किया गया। उपरोक्त शिविर में बालको को विभिन्न प्रकार जैसे की ए .आई. टूल्स, लिंक्स , ओ. टी.पी .से हो रहे साइबर अपराध की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई,तथा अपराध से बचने के लिए बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया । जागरूकता कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त लैंगिक अपराध से बालको का संरक्षण अधिनियम , किशोर न्याय अधिनियम ,जेंडर जस्टिस आदि विषयों पर जागरूक किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त ,शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप, निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक, महिलाओ के अधिकार ,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, हेल्पलाइन पोर्टल LSMS एवं LAIS आदि विषयों पर जागरूक किया गया। उपरोक्त शिविर में पुलिस विभाग से एस आई कु.सिमरन द्वारा भी छात्रों को विभिन्न प्रकार से घटित हो रहे साइबर अपराध से ,उदाहरण सहित अवगत कराया तथा इस अपराध से बचने के हेतु आवश्यक सावधानियों से जागरूक किया।कार्यक्रम का संचालन पी एल वी नवाब खान द्वारा किया गया।

Related posts

आयोग ने आंध्र प्रदेश में चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ सख्त रुख अपनाया।

rktvnews

राजस्थान:चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई।

rktvnews

समाज की हर समस्या आईआईसीसी का मुद्दा होगा: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने मखदुमपुर के वाणावार के सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़ में 07 लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

राजस्थान:लोक सेवा दिवस-2025 के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन, संगीतमय वातावरण में लोक सेवकों ने दी सुरीली प्रस्तुतियां।

rktvnews

भारतीय नौसेना ने युद्धपोत माहे के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।

rktvnews

Leave a Comment