RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों व वंचितों के लिए किया काफी काम : मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 17 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों और गरीबों के लिए काफी काम किया है। हम भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म तिथि और पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन करवाते हैं और उसमें हम हमेशा आते रहे हैं। जननायक कर्पूरी ठाकुर से जुड़े हुए कई कार्यो को हमने करवाया है। 17 फरवरी 1988 को जननायक कर्पूरी ठाकुर का निधन हुआ था। जब इसकी सूचना मिली तो तत्काल हम यहाॅ आये। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने समय में पिछड़ों और वंचितों के लिए काफी काम किया और आरक्षण का दायरा बढ़ाया। उन्होंने शराबबंदी लागू की लेकिन उनके हटने के बाद शराब बंदी हटा दी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलने वाले लोग हैं। हमने भी शराब बंदी लागू की है। राज्य में जाति आधारित गणना करवाई और आरक्षण का दायरा बढ़ाया। जाति आधारित गणना में सभी परिवारों के आर्थिक स्थिति की भी जानकारी ली गई। गणना में पाये गए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को हम लोग सहायता दे रहे हैं। जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों और विचारों को अपनाते हुए हम लोग काम कर रहे हैं।

Related posts

भोपाल:महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का लिया जायज़ा।

rktvnews

भोपाल:महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक, उनका अदम्य साहस हर पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

“1 तारीख 1 घंटा” कार्यक्रम के रूप में जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा के नेतृत्व में वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित।

rktvnews

चतरा:हंटरगंज प्रखण्ड के डुमरीकला व लावालौंग प्रखण्ड के लावालौंग पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने बरेली में 73.25 करोड़ रु० की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment