RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

एनडीए में रहकर करेंगे बिहार का विकास : नीतीश कुमार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 17 फरवरी। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम फिर से एनडीए में हैं और यहाॅ हम लोग मिलकर बिहार का विकास करेंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा महागठबंधन का दरवाजा खुला रखने से संबंधित बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिनको जो कुछ बोलना है बोलते रहें, उससे मुझे कुछ लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम विधानसभा से निकल रहे थे तो लालू प्रसाद यादव जी विधान सभा आ रहे थे। उस दौरान हमारी उनसे भेंट हुई और हमने उनका अभिवादन किया। हमारी जिससे भी मुलाकात होती है, हम सब का स्वागत करते हैं और उनका अभिवादन करते हैं।

Related posts

वाल्मीकिनगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार ने किया निरीक्षण।निर्माणाधीन अतिथिगृह एवं प्रेक्षागृह को शीघ्र कराएं फंक्शनल : सचिव

rktvnews

जनहित परिवार भोजपुर ने साहित्यकार डॉ श्रीराम पांडेय के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:अपर सचिव -सह अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण।

rktvnews

उज्जैन:समग्र तथा ई-केवायसी से खसरे की लिकिंग समय-सीमा में हो पूर्ण:कलेक्टर

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 से 26 अगस्त तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर।

rktvnews

भोजपुर:महाकाल और मृत्युंजय हैं भगवान शिव : आचार्य भारत भूषण

rktvnews

Leave a Comment