RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:नेहरू युवा केंद्र में जिला युवा संसद कार्यक्रम आयोजित!जिले से सचिन अग्रवाल प्रथम व प्रीति शर्मा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त ।

जिला युवा संसद का कार्यक्रम में मौजूद नित्यानंद व निर्णायक मंडल की टीम।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 17 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार व उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र की ओर से 15 व 16 फरवरी को दो दिवसीय ऑनलाइन माध्यम से जिला युवा संसद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन महेंद्रगढ़ तथा दूसरे दिन रेवाड़ी व झज्जर जिलों की जिला युवा संसद का आयोजन हुआ। युवाओं ने बढ़-चढ़ कर इस भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। युवाओं ने आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत, मेकिंग इंडिया, ग्लोबल लीडर, एंपावरिंग द फ्यूचर जैसे विषयों पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के उन युवाओं को संसद में पहुंचने का मौका देना है जो मतदान तो कर सकते हैं किंतु चुनाव नहीं लड़ सकते तथा उन्हें देश के विकास में अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि जो प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे उन्हें संसद में जाने का मौका मिलेगा। महेंद्रगढ़ जिले की संसद के निर्णायक मंडल की भूमिका प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉक्टर चंद्रमोहन, प्रोफेसर डॉक्टर नरेश यादव, डॉक्टर पंकज गौड़, वरिष्ठ चिकित्सक एवं रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉक्टर एसपी सिंह व इंजीनियर सुदर्शन कुमार ने निभाई। रेवाड़ी व झज्जर जिलों के संसद के निर्णायक मंडल की भूमिका डॉक्टर एसपी सिंह, प्रोफेसर डॉक्टर नरेश यादव, डॉक्टर नीलम, इंजीनियर सुदर्शन कुमार तथा डॉक्टर विक्रम सिंह ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने की।
उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले से सचिन अग्रवाल प्रथम व प्रीति शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। रेवाड़ी जिले से यतिन दुग्गल प्रथम व रीतिका शर्मा द्वितीय झज्जर जिले से सेजल कौल प्रथम व नितिका द्वितीय स्थान पर रहे।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने सभी विजेताओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। उन्होंने बताया की ये सभी विजेता अब राज्य युवा संसद में हिस्सा लेंगे जहां से राष्ट्रीय युवा संसद के लिए उत्कृष्ट प्रतिभागी चयनित किए जाएंगे।

Related posts

भोजपुर: केशवाँ मठ में वैदिक सन्ध्या ब्रह्मयज्ञ-देवयज्ञ अग्निहोत्र सम्पन्न।

rktvnews

गिरीडीह: झारखंड सरकार की उग्रवाद के विरुद्ध आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत माओवादी संगठन के सदस्यों ने किया आत्मसमर्पण।

rktvnews

दरभंगा:जीविका दीदियाँ घर-घर पहुंचा रही है शतप्रतिशत मतदान का संदेश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 जून 26

rktvnews

परंपरा से आतंक तक:क्यों क्रूर बदमाशी का रूप ले रही है रैगिंग?

rktvnews

पटना:लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती एवम सम्मान समारोह अयोजित।

rktvnews

Leave a Comment