RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

भोजपुर:प्रधान सहायक के निधन पर शोक सभा।

आरा/भोजपुर 15 फरवरी। आज सदर अनुमंडल कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत एवं गोपगुट महासंघ भोजपुर के उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंह के आकस्मिक निधन पर बड़हरा प्रखण्ड परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। बताया गया की रामेश्वर सिंह विगत कई दिनों से बीमार चल रहे थे जिनकी मृत्यु बीते दिनों हो गई।शोक सभा का संचालन महासंघ गोपगुट के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने किया।
रामेश्वर सिंह के निधन से सभी कर्मचारी मर्माहत है। शोक सभा में सभी ने उनके कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें एक सरल स्वभाव का व्यक्ति बताया और दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थनाएं भी की।
शोक सभा में मुख्य रूप से बड़हरा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मोहित भारद्वाज, बीएओ उमेश कुमार सुमन, एमओ संदीप कुमार पांडेय,सहायक मनोज कुमार, इम्तियाज,पिंटू,सोनू,शोभा कुमारी,राजीव,विजय कुमार,पूजा कुमारी,प्रियंका,रितेश,राजू,निशांत अली,सुधांशु,रीता कुमारी केशरी,नारायण प्रसाद,अमरजीत,मनीष,रमेश,वेद प्रकाश,अतुल सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:हम बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, आप शिक्षा की स्थिति में सुधार करें” : उपायुक्त

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बस्तर के नवाचारों की खुलकर सराहना।

rktvnews

प्रशिक्षण के बाद हर प्रतिभागी का परीक्षा से होगा आकलन – सचिव, पंचायती राज विभाग

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समावेशिता पर बल।

rktvnews

दरभंगा:जिले में जाम की समस्या के समाधान हेतु डीएम ने किये समीक्षा बैठक।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याए।

rktvnews

Leave a Comment