RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पिथौरागढ़:SVEEP के अन्तर्गत वृहद स्तर पर चलाई गई मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 14 फरवरी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के द्वारा जारी कलैण्डर के अनुरूप जनपद पिथौरागढ़ के विद्यालयों में गठित “मतदाता साक्षरता समूहों (ELCs) के माध्यम से मतदाता जागरूकता गतिविधियों का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया। जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी के निर्देश पर जिले के सभी विकास खण्डों में विद्यालयी छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं मतदाता जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया।
हवलदार प्रसाद, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) द्वारा बताया गया कि 13 फरवरी 2024 को जनपद के कुल 94 विद्यालयों द्वारा जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति की गई। सबसे अधिक विकास खण्ड कनालीछीना में 21 जागरूकता रैलियों, 148 पोस्टर निर्माण 17 भाषण एवं 7 नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। सभी गतिविधियों में लोगों से अपील की गई कि वे आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 में अधिक से अधिक मतदान कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 75 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु कार्य करें। इसके लिए अपील की गई कि जिनको 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी हो चुकी हैं। वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करें तथा नियत तिथि को मतदान अवश्य करें।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा पूर्व प्रत्यासी रघुपति यादव को दुर्गा पूजा समिति ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल भक्तों की शीतल पेय एवं मिष्ठान से की गई सेवा।

rktvnews

भोजपुर:शनिवारीय नुक्कड़ श्रृंखला में ‘ ई कइसन इलाज ‘ नाटक की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

रोहतास:12 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे सभी विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद।

rktvnews

राष्ट्रपति ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की।

rktvnews

अदाणी ग्रीन एनर्जी का नया रिकॉर्ड, साल भर में पूरा किया 5 गीगावॉट का लक्ष्य ।

rktvnews

Leave a Comment