RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

वैशाली:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नशीली पदार्थों के रोकथाम और धरपकड़ के लिए जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित।

वैशाली/ बिहार12 फरवरी।आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नशीली पदार्थों के रोकथाम और धरपकड़ के लिए जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में आज एक विशेष बैठक का आयोजन जिला समाहरणालय में किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्त्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला गोपनीय शाखा के ओएसडी सहित मद्य-निषेध विभाग से संबंधित कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि आसन्न लोक सभा चुनाव के दौरान जो कोई नशे की हालत में पाया जाएगा, उसे सीधा जेल भेजा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिन्हित जगहों पर नाकाबंदी और छापामारी शुरू कर दें। उन्होंने जिले में पदस्थापित ड्रग्स इंस्पेक्टर को टीम बनाकर जिले के बॉर्डर एरिया तथा अन्य सभी जगहों पर गहन जांच का निर्देश दिया। उन्होंने एक्साइज विभाग को सिविल सर्जन के साथ समन्वय स्थापित कर इस संबंध में माइकिंग के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही किए जानेवाले सभी कार्यों का दस्तावेजीकरण करने का निर्देश दिया।

Related posts

भारत का उत्‍थान वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए आश्वासन है -उपराष्ट्रपति

rktvnews

उत्तराखंड: कार्यभार के बाद मुख्य सचिव ने ली पहली सचिव समिति की बैठक, सभी विभागों को बजट प्रावधान के अनुरूप राजस्व बढ़ाने के दिए निर्देश।

rktvnews

उत्साह, समावेश और सशक्तिकरण के प्रतीक पर्पल फेस्ट 2025 का समापन।

rktvnews

बक्सर: बिहार विधान परिषद उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न।

rktvnews

पीएम मोदी ने मन की बात में लोथल के सामुद्रिक विरासत परिसर का किया उल्लेख।

rktvnews

आरा रेल थाने ने ट्रेन के स्लीपर कोच से 36 बियर के केन को किया बरामद।

rktvnews

Leave a Comment