RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई अड्डे का विकास, संचालन एवं प्रबंधन अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जायेगा।

देहरादून/उत्तराखंड 03 अगस्त।पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई अड्डे का विकास, संचालन एवं प्रबंधन अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जायेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज सचिवालय में MoU हस्ताक्षरित किया गया। उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विभाग के मुख्य कार्याधिकारी सी. रविशंकर तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर एन.वी. सुब्बारायडू के मध्य एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनी सैनी एयर पोर्ट के संचालन, रखरखाव, विकास एवं प्रबंधन के लिये पूर्व में उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से अपेक्षा की थी कि एयरपोर्ट को अपग्रेड करने तथा बेहतर प्रबंधन के लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को हैंडओवर कर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी व एक्जक्यूटिव डायरेक्टर से नैनी सैनी हवाई अड्डे से विमान सेवा के संचालन में शीघ्रता की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊँ की एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए पंतनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट प्रस्तावित है। उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित नये अलाइनमेंट का ओएलएस सर्वे करने की भी एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से अपेक्षा की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी, एयरपोर्ट अथॉरिटी के ऑपरेशन हेड समीर सिंह, देहरादून एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Related posts

आजकल की शादियाँ दिखावा…?

rktvnews

भोजपुर:संपूर्ण क्रांति के उद्देश्यों को तिलांजलि देकर क्राति के समय के साथी देश की प्रगति और सम्मान मे बाधक बन रहें है कांग्रेस की गोद में बेशर्मी से बैठ दलितों, पिछड़ों के साथ अन्याय कर रहे : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

राष्ट्रपति ने ‘पुस्तकालय महोत्सव’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

बक्सर:जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत जल जीवन हरियाली दिवस मनरेगा परिचर्चा।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण, दिया सत्य-अहिंसा का संदेश।

rktvnews

जीवन की पहली पब्लिक रिलेशन्स एक्सपर्ट माँ हैं: अतुल मलिकराम

rktvnews

Leave a Comment