RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

सुपौल:जिलाधिकारी ने किया स्वास्थ्य मेला का उदघाट्न।

सुपौल/बिहार 12 फरवरी।कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा मिशन परिवार विकास अभियान के अवसर पर सदर अस्पताल, सुपौल में फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य मेला का उदघाट्न किया गया। जिसमें परिवार नियोजन संबंधी सभी उपायों पर विशेष स्टॉल लगा कर आमजनों को परिवार नियोजन के बारे में विस्तृत परामर्श दिया जा रहा है, जिससे जिला के कुल प्रजनन दर में कमी आ सके। इस दौरान दिनांक 05 फरवरी से 11 फरवरी तक दंपति संपर्क पखवाड़ा एवं दिनांक 12 फरवरी से 24 फरवरी तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा संपादित किया जाना है। ज्ञात हो कि सुपौल जिले के सभी प्रखंडों में दिनांक 12 फरवरी से 24 फरवरी तक चलने वाले पखवाड़ा के सफल संचालन हेतु विभिन्न माध्यमों से आमजन में जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार किया गया। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा आपेक्षित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी को निदेशित किया गया। साथ ही परिवार नियोजन ऑपरेशन में सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने हेतु मार्ग दर्शन किया गया। सिविल सर्जन, सुपौल ने कहा कि प्रत्येक दंपति को छोटा परिवार रखने का प्रयास करना चाहिए, ताकि अपने बच्चों का सही से देखभाल कर सके। उनके द्वारा पुरूष नसबंदी पर भी विस्तृत चर्चा की गयी। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सुपौल के द्वारा कहा गया कि परिवार नियोजन के अस्थायी एवं स्थायी उपाय नवदंपति के पास निश्चित रूप से पहुंचे ताकि बच्चों में देरी एवं बच्चों में अंतराल रखने में मदद मिल सके। इस अभियान के तहत लोगो में जागरूकता पैदा किया जाय जिससे परिवार नियोजन के विभिन्न उपाय यथा-महिला बंध्याकरण, पुरूष नसबंदी, पी०पी०आई०यू०सी०डी०, कॉण्डोमइमरजेंसीपिल, अंतरा एवं छाया के माध्यम से योग्य दंपति अपना परिवार नियोजन करवा सकते हैं। इस कार्यक्रम में डॉ० अजय कुमार झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सुपौल, डॉ० ए०एस०पी० सिन्हा चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ० नूतन वर्मा, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, सुपौल, मो० मिनातुल्लाह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, बालकृष्ण चौधरी, जिला योजना समन्वयक, अभिषेक कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, अभिनव आनंद, अस्पताल प्रबंधक, सदर अस्पताल, उजाला सिन्हा, परिवार कल्याण परामर्शी, सदर अस्पताल एवं सदर अस्पताल, सुपौल के सभी कर्मी मौजूद थे।

Related posts

पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शोक व्यक्त।

rktvnews

रांची: असम के मुख्यमंत्री ने उद्योगपति अजय सिंह को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:जिला फाईलेरिया उन्मुखीकरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment