RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

नारनौल:बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने ली जनपरिवेदना समिति की मासिक बैठक!समय पर काम न करने पर एक जेई को किया सस्पेंड, विजिलेंस जांच के भी दिए निर्देश।

नारनौल/महेन्द्रगढ़ 12 फरवरी। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बिजली निगम के जेई दलीप के खिलाफ कई शिकायत आने, आमजन का काम समय पर न करने व आमजन से गलत व्यवहार करने के कारण जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। साथ ही विजिलेंस जांच करवाने के निर्देश दिए। बिजली मंत्री आज पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवेदना समिति की मासिक बैठक में शिकायतें सुन रहे थे। आज की बैठक में पहले से निर्धारित 17 मामले सुनवाई के लिए रखे गए, जिनमें से 13 मामले निपटाए गए। शेष 4 बच्चे मामलों को जांच कर जल्द से जल्द निपटने के निर्देश दिए।
वन मंडल अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर दीपक शर्मा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बिजली मंत्री ने अतिरिक्त उपायुक्त को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। गांव बारडा निवासी दलीप सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्लॉट के अंदर ग्राम पंचायत बारडा द्वारा बनाए गए रास्ते को जांच कर जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए। नांगल सिरोही के राजेश की नाले से संबंधित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बीडीपीओ को जांच करने के निर्देश दिए।
इस बैठक में उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस), एडीसी दीपक बाबूलाल कारवा, जिला नगर आयुक्त महाबीर प्रसाद, एसडीएम नारनौल जितेंद्र सिंह, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, जिला प्रमुख डॉ राकेश कुमार, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जेजेपी के जिला प्रधान डॉ मनीष शर्मा, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार मेहता तथा गोविंद भारद्वाज के अलावा समिति के सदस्य मौजूद थे।

Related posts

जोगाड़ गाड़ी चालक संघ का धरना।

rktvnews

नारनौल:एडीसी ने स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम का किया त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

झारखंड:चतरा जिले में सात बजे तक 64 प्रतिशत मतदान के साथ पहले चरण का मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी ब्रिटिश संसद परिसर में पुष्पांजलि।

rktvnews

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार।

rktvnews

वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह अगले वायु सेना प्रमुख नियुक्त।

rktvnews

Leave a Comment