RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

राष्ट्रीय ओबीसी आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर के आदेश से फिलीपिंस में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बड़ी राहत।

नई दिल्ली/12 फरवरी।राष्ट्रीय ओबीसी के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर के विशेष प्रयासों से फिलीपींस में एमबीबीएस मेडिकल पढ़ाई पूरी करने वाले 3200 भारतीय विद्यार्थियों का अंधकारमय जीवन में प्रकाश आया है। राष्ट्रीय ओबीसी आयोग कार्यालय में राष्ट्रीय वैद्यकीय आयोग के अधिकारियों के साथ सुनवाई कर इन विद्यार्थियों को न्याय दिलाया गया है। देश भर में अनेक मेडिकल विद्यार्थियों ने फिलीपींस में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने एनएमसी(NMC) ने प्रमाणपत्र देने सभी विद्यार्थियों को फिरसे नीट परीक्षा देना अनिवार्य बताया गया। इसके चलते विद्यार्थियों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न होने से संबंधित वैद्यकीय शिक्षण प्राप्त पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के आयोग के कार्यालय में भेंट देकर आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर के समक्ष अपनी व्यथा रखी। उक्त प्रश्न पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देकर हंसराज अहीर ने एनएमसी(NMC) तथा संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को आयोग के समक्ष सुनवाई के लिए बुलाया सुनवाई की जिसमें विद्यार्थियों ने 2017 में नीट(NEET) परीक्षा देने की बात सिद्ध हुई थी। और इसके चलते समस्या समाधान निकालने का आदेश दिया था। इस सुनवाई में अध्यक्ष तथा भुवन भुषण कमल, सदस्य, सचिव व संबंधित छात्र उपस्थित थे।
उक्त आदेश अनुसार राष्ट्रीय वैद्यकीय आयोग के अधिकारियों ने पुनः नीट(NEET) परीक्षा देने का अन्यायकारक आदेश वापस लेकर संबंधित विद्यार्थियों को पात्रता प्रमाणपत्र जारी कर न्याय दिलाने से सभी मेडिकल विद्यार्थियों को हंसराज अहीर के पहल से न्याय मिला। इसके चलते हाल ही में विद्यार्थियों के शिष्टमंडल ने अहीर से चंद्रपुर स्थित कार्यालय में भेंट दीं तथा पुष्पगुच्छ देकर उनका आभार जताया।

Related posts

रायपुर : विश्वविद्यालय हमारी सामूहिकता, ज्ञान और संस्कृति के संरक्षक : राज्यपाल रमेन डेका

rktvnews

उत्तराखण्ड:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मण्डल की 247वीं बैठक आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव मूँदी में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए सम्मलित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा की सौजन्य भेंट।

rktvnews

भोजपुर:रक्तदान में सहयोग के लिए हरेंद्र मुखिया सम्मानित,बोले ग्रामीण लोगों को जागरूक बनाना जरूरी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दूसरे दिन 137 अभ्यर्थियों ने भरे 155 नामांकन।

rktvnews

Leave a Comment