RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रक्तदान में सहयोग के लिए हरेंद्र मुखिया सम्मानित,बोले ग्रामीण लोगों को जागरूक बनाना जरूरी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जुलाई।सनदिया ग्राम पंचायत के मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव को रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर इकाई की ओर से 5 जुलाई 24 को रक्तदान शिविर लगाने, पंचायत के लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक बनाने तथा रक्तदान से होने वाले फायदा को बताने में सक्रियता से सहयोग प्रदान करने वाले सम्मानित मुखिया संघ के अध्यक्ष को जिला कार्यालय में साल मोमेंट को देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के पूर्व वाइस चेयरमैन डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह ,सचिव डॉक्टर विभा कुमारी, पूर्व सचिव सह पत्रकार डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ,रोटरी क्लब आरा के अध्यक्ष सम्मानित रामकुमार सिंह, वरीय और सक्रिय सदस्य अवधेश पांडे सामूहिक रूप से श्री हरेंद्र जी को देहाती क्षेत्र में काम करने के लिए ,इनका हौसला बढ़ाने और आगे और बड़ा कैंप आयोजन करने के लिए इन्हें सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष लगातार रक्तदान के प्रति अपनी सक्रियता को बढाये हुए हैं विगत एक जुलाई को चिकित्सा दिवस पर क्लब के सहयोगियों एवं अन्य के साथ मिलकर 40 यूनिट रक्तदान कर उच्च आत्म बल का परिचय दिया । ग्रैंड होटल में संध्या समय अनेक चिकित्सकों को सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। पुनः 5 जुलाई को देहाती क्षेत्र में रक्तदान शिविर लगाया और सनदिया गांव में 1965 के बने रेड क्रॉस सोसाइटी के भवन का मुखिया जी के सहयोग से बिल्कुल सही स्थिति में है और बच्चे पढ़ रहे हैं यह कहने में जरा भी संकोच नहीं है कि 1965 का बनाया हुआ बिल्डिंग आज भी सही स्थिति में है।
सम्मानित होने पर मुखिया ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष और उनके सभी सहयोगियों का,साथ में रेड क्रॉस के पदाधिकारी का हृदय से धन्यवाद किया और कहा कि 5 जुलाई को मूसलाधार बारिश होती रही इसके बाद भी 12 गांव के लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करना दृढ इच्छा शक्ति का परिचायक और हमारे पहल का परिणाम रहा। सभी रक्तदान दाताओं का हृदय से आभार और बधाई देना चाहता हूं हमारा पंचायत रक्तदान देकर जिला को एक नया संदेश दिया और आगे भी बड़ा कैंप का आयोजन होगा।
दर्जनों लोग जो रक्तदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए थे लेकिन पानी के कारण सारी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई।
लोगों को समझाते हुए मुखिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रक्तदान के प्रति डरे सहमें रहते हैं कि रक्त देने से कमजोरी हो जाती है,अपने घर परिवार के लोगों को भी रक्त देने से हिचकते हैं। इन्होंने कहा कि रक्तदान करने से रक्त संबंधी पांच प्रकार के रोगों का निशुल्क जांच हो जाता है, नए खून बनते हैं, नई ताकत और स्फूर्ति आती है, हार्ट और ब्रेंन संबंधी स्ट्रोक कम हो जाता है।इस संबंध में बृहद प्रोग्राम होगा।

Related posts

दुमका:मुख्य सचिव अलका तिवारी ने विधि विधान से की बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना।

rktvnews

भोजपुर: जहानबाद के पूर्व सांसद पहुंचे पत्रकारों के आवास,व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

उज्जैन:जितनी अधिक मेहनत,सफलता उतनी ही बड़ी होगी: कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ विश्व बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प राज्य सरकार का सराहनीय कदम – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

शास्त्रीय संगीत का श्रवण अमृतपान की अनुभूति के समान है : बक्शी विकास

rktvnews

Leave a Comment