RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गोपालगंज: डीएम और एसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक।

गोपालगंज/बिहार 09 फरवर। जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम तथा पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की अध्यक्षता में गुरुवार को शांति समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित किया गया।
उक्त बैठक में सबसे पहले पर शांति समिति के सदस्यों द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय को बुके देकर सम्मानित किया गया, साथ ही बताया गया कि प्रखंड, थाना तथा अनुमंडल स्तर पर शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठंक करने का निदेश दिया गया, जिसमें डी0जे0 पर प्रतिबंध रहेगा। मूर्ति विसर्जन का रूट चार्ट बनाया जाएगा। मूर्ति विसर्जन 15 फरवरी को 10ः00 बजे पूर्वाह्न से 4ः00 बजे अपराह्न तक करना अनिवार्य होगा। संवेदनशील जगहों पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। ट्रैफिक की व्यवस्था पर विशेष ध्यान होगी। सभी थाना अध्यक्षों को दो दिनों के अन्दर शांति समिति की बैठक करने का निदेश दिया गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन अपर समाहर्त्ता आशीष कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी डॉ0 प्रदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ अनुराग कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता राधाकांत, विशेष कार्य पदाधिकारी शमंकेश्वर कुमार एवं शांति समिति के सदस्य प्रमोद कुमार पटेल,रामाशीष सिंह तथा जिलास्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Related posts

डीसी मोनिका गुप्ता ने बैलेट पेपर मतगणना के लिए किया ओलंपिक क्लब हाल व सभागार का निरीक्षण।

rktvnews

17 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

ग्वालियर:ध्वनि विस्तारक यंत्रों के दुरुपयोग और खुले में माँस-मछली की बिक्री रोकने की मुहिम जारी।

rktvnews

बिहार सरस मेले से चमकी संजना की किस्मत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तुर्की के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर रेसेप तईप एर्दोगन को बधाई दी

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने IIT, रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सहनशीलता विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को वर्चुअल किया संबोधित।

rktvnews

Leave a Comment