RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भाजपा भोजपुर ने मनाई रामाबाई अम्बेदकर की जयन्ती।

आरा/भोजपुर 07 फरवरी।आज भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला ईकाई की ओर से जिला कार्यालय बामपाली मे रामाबाई अमबेदकर की जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा विजय कुमार पासवान ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्गा राज ने कहा की रामाबाई अम्बेदकर एक बहुत ही गरीब परिवार से थी साथ ही सदाचारी एवं धार्मिक घरेलु महिला होते हुए भी अम्बेदकर के जीवन में बहुत योगदान किया।बाबासाहब भाग्यशाली महापुरुषो मे से एक थे, जिन्हे रामाबाई अम्बेदकर जैसी बहुत ही नेक और आज्ञाकारी जीवन साथी मिली थीं। साथ ही बाबा साहब भीमराव अम्बेदकर जी अपनी पत्नी से बहुत अगाध प्रेम करते थे। अनुसूचित जाती मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाक्टर विजय कुमार पासवान ने कहा कि रामाबाई एक गृहिणी महिला होते हुए भी माननीय भीमराव अमबेदकर के जीवन में बहुत अहम योगदान किया।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन बिनोद राम ने किया। उपस्थित लोगों में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री डाक्टर रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी, जयगोपाल राम , विजय रविदास, मोर्चा के महामंत्री विनोद राम, इनदेव पासवान, जय गोपाल राम,विजय रविदास, सीताराम रवी, राजु कुमार, गोरख पासवान,महाकानत पासवान, संतोष कुमार सहित काफी संख्या में अनुसूचित जाती मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 26 मई 25

rktvnews

लालकिले से प्रधानमंत्री का वेश धर बोले ‘स्वयंसेवक’ का विभाजनकारी उद्घोष।

rktvnews

इंदौर जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान बन रहा है जनआंदोलन।

rktvnews

महादलित टोलों में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष कैंप आयोजित।

rktvnews

गया: डीएम ने किया बोधगया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:मोदी सरकार के ग्यारह साल की उपलब्धियों को लेकर उदवंतनगर मंडल के पदाधिकारीयों की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment