RK TV News
खबरें
Breaking Newsपदभार

भोजपुर : चंदन कुमार ने करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष पद पर किया योगदान।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 फरवरी। पुअनि चंदन कुमार ने भोजपुर जिला के करनामेपुर ओपी थाना में योगदान दिया और थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन आयोग बिहार के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव, 2024 के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष आयोजन हेतू चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों से आच्छादित होने वाले पुलिस पदाधिकारियों का भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने जिले में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। इसी क्रम में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा पुअनि चंदन कुमार का स्थानांतरण आरा नवादा थाना से ओपी अध्यक्ष, करनामेपुर ओपी किया गया। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के आदेशानुसार पुअनि चंदन कुमार ने करनामेपुर ओपी के थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शराब पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु चौकसी, विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करना, क्राइम कंट्रोल करना तथा पेंडिंग कार्यों को तेजी से निपटाना मेरी प्राथमिकता होगी। पुअनि चंदन कुमार गजराजगंज ओपी थाना का भी कमान संभाल चुके हैं।

Related posts

भोजपुर जिले मे साख जमा अनुपात में वृद्धि के लिए “ विशेष अध्ययन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जरूरतमंदों के बीच साड़ी और धोती का वितरण।

rktvnews

पटना:प्रकृति के मनोरम चितेरे और छायावाद-युग के महान कवि थे पंत: डॉ सुलभ

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डा. एस एस संधु ने आज जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की भौतिक समीक्षा की।

rktvnews

आजमगढ़ मंडल का बैडमिंटन प्रतियोगिता बालिका वर्ग में रहा प्रदेश में तीसरा स्थान।

rktvnews

मेजर जनरल लिसम्मा पीवी ने अपर महानिदेशक, (सैन्य नर्सिंग सेवा) का पदभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment