शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 फरवरी। पुअनि चंदन कुमार ने भोजपुर जिला के करनामेपुर ओपी थाना में योगदान दिया और थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन आयोग बिहार के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव, 2024 के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष आयोजन हेतू चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों से आच्छादित होने वाले पुलिस पदाधिकारियों का भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने जिले में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। इसी क्रम में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा पुअनि चंदन कुमार का स्थानांतरण आरा नवादा थाना से ओपी अध्यक्ष, करनामेपुर ओपी किया गया। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के आदेशानुसार पुअनि चंदन कुमार ने करनामेपुर ओपी के थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शराब पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु चौकसी, विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करना, क्राइम कंट्रोल करना तथा पेंडिंग कार्यों को तेजी से निपटाना मेरी प्राथमिकता होगी। पुअनि चंदन कुमार गजराजगंज ओपी थाना का भी कमान संभाल चुके हैं।

next post
