RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

दरभंगा;अवर न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने मंडल कारा में चल रहे “रिस्टोरिंग द यूथ- 2024″का लिया जायजा।

दरभंगा/बिहार 04 फरवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार शनिवार को अवर न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने मंडल कारा में चल रहे “रिस्टोरिंग द यूथ- 2024” अभियान का जायजा लिया।
उन्होंने तरुण वार्ड के सभी बंदियों से बारी-बारी से उनके उम्र के बावत जानकारी ली,उन्होंने जेल विजीटिंग अधिवक्ताओं से कहा कि यदि कोई काराधीन बंदी जुवेनाइल होने का दावा करता है तो उसे निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में काराधीन बंदी के उम्र के सत्यापन के लिए यदि उचित साक्ष्य न हो और वे दावा करते है तो उन्हें अभियान में शामिल किया जाए।
जुवेनाइल को जेल में रखना उसके मौलिक अधिकारों का हनन है।
मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रकाश स्वरूप, डिप्टी चीफ विरेंद्र कुमार झा,असिस्टेंट पिंकू कुमार यादव व अंकुर प्रिया,जेल विजीटिंग अधिवक्ता बेबी सरोज,इन्दु कुमारी, संजीव कुमार और माधव लाभ एवं मंडल काराधीक्षक आदि उपस्थित थे।

Related posts

विकल्प नहीं, जरुरत है ग्रीन एनर्जी।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छपरा आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के विभिन्न स्टेक होल्डर्स की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता को ले अभियान।

rktvnews

रांची: मुख्यमंत्री से जमीयत उलमा, झारखण्ड के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह मैदान में फहरा तिरंगा,राष्ट्रभक्तों की कुर्बानी से मिली है आजादी: जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

मध्यप्रदेश:दो लाख 60 हजार 74 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गये।

rktvnews

Leave a Comment