RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय टयौढी का किया निरीक्षण!पठन-पाठन का कार्य अच्छा न मिलने पर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त।

प्रधान अध्यापक सहित दो सहायक अध्यापकों को कारण बताओं नोटिस जारी।

बागपत/उत्तर प्रदेश 03 फरवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय टयौढी का निरीक्षण किया जिसमें 181 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं जिसमें से आज 107 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए जिनको शिक्षण कार्य देने के लिए 6 सहायक अध्यापक ,एक प्रधान अध्यापक ,एक शिक्षा मित्र कार्यरत है प्राथमिक विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापकों से जूनियर कक्षाओं को शिक्षण कार्य व जूनियर कक्षाओं का कार्य वरिष्ठ अध्यापकों से प्रधानाचार्य द्वारा किया जा रहा था प्रधानाचार्य अनिल कुमार का सुपरविजन अत्यधिक खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने कारण बताओं नोटिस जारी के निर्देश दिए उन्होंने कक्षा 5 के विद्यार्थी की पाठ्य पुस्तक का अवलोकन किया जिसमें स्पेलिंग अत्यधिक खराब मिली जो शिक्षामित्र द्वारा चेक की गई थी जिलाधिकारी ने शिक्षा गुणवत्ता खराब मिलने पर सहायक अध्यापक प्रज्ञा व कोमल धीरान को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि पठन-पाठन का कार्य अच्छा होना चाहिए 18 फरवरी को विद्यालय का पुनःनिरीक्षण किया जाएगा और समस्त बच्चों की पाठ्य पुस्तकों का भी अवलोकन किया जाएगा।

Related posts

रांची:इंटरनेट हमारी जीवन शैली का हिस्सा, परंतु सावधान और सतर्क रहकर इंटरनेट का करें उपयोग :आदित्य रंजन

rktvnews

मुज़फ्फरपुर:एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर) टीकाकरण का शुभारंभ।

rktvnews

गढ़वा:भवनाथपुर प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपहाड़ी के दोषी शिक्षक धीरेन्द्र पाल होंगे कार्यमुक्त:उपायुक्त

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 जून 24

rktvnews

संकल्प रथ यात्रा के तैयारी में जुटे वीआईपी के कार्यकर्ता! तैयारियों के संबंध में की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment