RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: प्रसूता की मौत पर बिफरे रघुपति यादव, कहा बिना अनुभव के निजी अस्पताल चलाने वालो पर हो कार्रवाई।

आरा/भोजपुर 02 फरवरी।आज आरा सदर प्रखंड के पिरौटा गांव निवासी अलगू प्रसाद चंद्रवंशी के सुपुत्र नागेंद्र कुमार चंद्रवंशी के 20 वर्षीय धर्मपत्नी प्रिया देवी का ऑपरेशन करके डिलीवरी एक निजी अस्पताल में परिजनों द्वारा कराया गया था।जन्मी हुई बच्ची तो ठीक है लेकिन उस महिला की आज मृत्यु होने कि दुःखद खबर मिलते ही जाप नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव अस्पताल पहुंचकर रोते बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया एवं दुःख व शोक व्यक्त किया और ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना की।
रघुपति यादव ने सभी आम जनमानस लोगों से और जिले के तमाम आला अधिकारियों से अपिल किया है की सभी मिलकर के सरकारी सदर अस्पताल एवं प्राइवेट अस्पताल की व्यवस्था और सिस्टम सुधार करने के लिए एकजुट नहीं होंगे, जब तक आगे नहीं आएंगे, तबतक प्राइवेट अस्पताल वाले गरीब गुरबा का दोहन और शोषण करते रहेंगे जिससे रोज मौतें होती रहेंगी! उन्होंने कहा की मृत्यु तों कटू सत्य है अकाट्य है! लेकिन बिना डिग्री वाले, बिना अनुभव वाले,बिना पढ़ाई वाले लोग अस्पताल चला रहे हैं तो सोचिए क्या ईलाज हों रहा होगा और तो और एक डॉक्टर अन्य कई प्राइवेट अस्पतालों में अपना समय दें रहे हैं इसलिए इमरजेंसी होने के बाद समय समय पर पेशेंट को बेहतर इलाज नहीं मिल पाता है जिससे आए दिन रोज मौतें हो रही हैं इससे क्या जाहिर होता है! यही न कि इंसान अपनी इंसानियत व मानवता को तार तार और शर्मसार करके सिर्फ और सिर्फ पैसा कमाना चाहता है! पेशेंट जिएं या मरे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है!
लेकिन हम, आप सभी, की खामोशी भी कही ना कही कम दोषी नहीं है? इससे इनकार नहीं किया जा सकता है! इसलिए आवश्यकता है हम सभी लोग मिलकर, एकजुट होकर कोई भेदभाव नहीं, जातिवाद नहीं, कोई दल नहीं, कोई नेता नहीं, एकत्रित होकर सदर अस्पताल और प्राइवेट अस्पताल में हों रहे लुट खसोट सिस्टम और व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत है और मजबूती के साथ लड़ने की जरूरत है ताकि गरीबों की जान बचाई जा सके! जरूरत है आंदोलन की।

Related posts

भाजपा भोजपुर द्वारा “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत शहीदों के घर की मिट्टी को संग्रहित कर श्रद्धांजलि दी गई।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:समाहरणालय परिसर में आयोजित हुआ आम महोत्सव, उपायुक्त ने किया उद्घाटन।

rktvnews

आईएनएस सुदर्शनी मोरक्को के कैसाब्लांका से रवाना।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रेरणा कार्यक्रम की शुरूआत!अनुभव पर आधारित शिक्षा कार्यक्रम के ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल की शुरूआत।

rktvnews

दरभंगा:दुर्गा पूजा को ले शांति समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों के रेलवे किराया में छूट को ले चरणबद्ध आंदोलन की रूप रेखा की गई तैयार।

rktvnews

Leave a Comment