RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

हरित रसायनों और हरित परियोजनाओं में रणनीतिक साझेदारी बनाएंगे एनटीपीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड की नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड।

नई दिल्ली/31 जनवरी।भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली उपयोगिता एनटीपीसी लिमिटेड ने एनटीपीसी बोंगाईगांव में प्रस्तावित बांस आधारित बायो-रिफाइनरी और अन्य हरित परियोजनाओं में साझेदारी के अवसरों के लिए नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) के साथ एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एनआरएल ऑयल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी है, जो पेट्रोलियम उत्पादों के शोधन और विपणन के व्यवसाय में संलग्‍न है।
केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के इन दो उद्यमों का उद्देश्‍य इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से हरित रसायनों के क्षेत्र में अपना दायरा बढ़ाना तथा देश के नेट-जीरो लक्ष्यों को प्राप्त करने और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनने की दिशा में प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए स्थायी समाधानों के क्षेत्र में दाखिल होना है।
इस समझौता ज्ञापन पर 30 जनवरी, 2024 को एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह; ओआईएल के सीएमडी और एनआरएल के अध्यक्ष डॉ रंजीत रथ; और एनआरएल के एमडी श्री भास्कर ज्योति फुकन की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए
एनटीपीसी 2032 तक 60 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने और ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी बनने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी डीकार्बोनाइजेशन की दिशा में ग्रीन हाइड्रोजन, बायोफ्यूल्स, कार्बन कैप्चर और हाइड्रोजन मोबिलिटी जैसे अनेक कदम उठा रही है।

Related posts

पुर्णिया पुलिस ने अफ़ीम सहित तस्कर को किया गिरफ्तार!तस्कर करता है चाय की दुकान और चाय में भी मिलाता है अफ़ीम।😲

rktvnews

गढ़वा:ग्रामीणों के रोजगार हित सर्वोपरि : हड़तालरत मनरेगा कर्मियों को तीन दिनों में कार्य पर लौटने का अंतिम निर्देश।

rktvnews

समानता के मुद्दे पर भारत को इस दुनियां में किसी से उपदेश की आवश्यकता नहीं है-उपराष्ट्रपति

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की भेंट।

rktvnews

कोयला और लिग्नाइट खानों की स्टार रेटिंग के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई।

rktvnews

Leave a Comment