RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जनवरी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा की उनकी कुर्बानियो को भुलाया नही जा सकता है। भारतीय गणतंत्र के गौरव ,एकता एवं अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को भी स्मरण करने का यह दिवस है।यह हमारे लोकतंत्र के जश्न मनाने और हमारे संविधान में शामिल विचारों एवं मूल्यों को संजोने का अवसर है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा की हमारा गणतंत्र लोकतांत्रिक मूल्यों एवं भारतीय संविधान के प्रति अखंड निष्ठा और हमारी अनेकता में एकता की अभिव्यक्ति का संकल्प है।हम सबको अपनी आजादी ,एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का आज संकल्प लेना है। राज्य में आपसी भाईचारा ,शांति एवं सद्भाव बनाए रखना है।शांति और सद्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है।

Related posts

इंसानी सोच के अंधेरों में उतरने के लिए हो जाइए तैयार : मनोरंजक थ्रिलर “वध” का प्रीमियर एंड एक्सप्लोर एचडी पर।

rktvnews

भोपाल:महात्मा गांधी ने दिखाया अहिंसा का मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने जिला अतिथि गृह एवं बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय भवन का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

हिंडन वायुसेना स्टेशन की कमान में परिवर्तन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: फिरौती नही देने पर खैनी व्यवसाई को मारी गोली,अस्पताल पहुंचे माले नेता,अपराधियों की गिरफ्तारी व परिवार की सुरक्षा देने की कि मांग।

rktvnews

दुमका:“आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के तहत काठीकुंड प्रखंड के अस्ताजोड़ा पंचायत में शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment