RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हनुमानगढ़:जिला स्तर पर समारोह पूर्वक मनाया गया 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस!लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए मतदान महत्वपूर्ण:जिला कलक्टर

हनुमानगढ़/राजस्थान 25 जनवरी। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस गुरुवार को जिले में विभिन्न स्तरों पर समारोहपूर्वक मनाया गया। इसके तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कलक्ट्रेट परिसर के भू-अभिलेखाकार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला कलक्टर काना राम ने समस्त उपस्थितों को मतदान की शपथ दिलाई। वोटर हेल्पलाइन एप से पंजीकरण, संशोधन प्रक्रिया की जानकारी तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के संदेश को लघु फिल्म के द्वारा प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर सहित अतिथियों ने नव पंजीकृत मतदाताओं को एपिक कार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधानसभा आम चुनाव 2024 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर, अधिकारियों, कार्मिकों, ईएलसी क्लब सहित स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि देश के लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए मतदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिले में विधानसभा चुनाव 2023 में 82.5 फीसदी मतदान रहा, यह एक व्यक्ति विशेष के प्रयासों से नहीं जिले की समस्त मशीनरी के प्रयासों से संभव हो पाया है। हम कुछ चुनिंदा लोगों को ही सम्मानित कर पा रहे है, लेकिन मेरी नजर में वह सभी लोग जिनके प्रयासों से मतदान प्रतिशत शानदार रहा है वह सभी सम्मानित है। आगामी लोकसभा चुनाव में युवा हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्रों पर भी ध्यान देंगे।
जिला कलक्टर ने कहा कि एक-एक मत महत्वपूर्ण होता है, सभी को निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए। पिछले विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के प्रयासों से होम वोटिंग, पीडब्ल्यूडी के लिए मतदान केन्द्रों पर वॉलिंटियर, मॉडल पोलिंग बूथ जैसे महत्वपूर्ण नवाचार किए गए है। जिनसे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आगामी समय में मतदाता सूची में नए मतदाताओं को अधिकाधिक संख्या में जोड़ने व आगामी लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदाताओं की ओर से अपने मतदान का प्रयोग करने के लिए मार्गदर्शन करते हुए कहा कि उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनाव में हनुमानगढ़ जिला अच्छा प्रदर्शन करेगा। इसके साथ ही उन्होंने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीता चौधरी, उपखण्ड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, तहसीलदार हर्षिता मिड्ढा, पीलीबंगा तहसीलदार विनोद कुमार, डीपीएम वैभव अरोड़ा, नायब तहसीलदार भावना शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। मंच संचालन भीष्म कौशिक ने किया।

Related posts

गढ़वा:जनसुनवाई में उपायुक्त ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मतदान के दिन सब काम से पहले वोट डालने की अपील:जीविका घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण

rktvnews

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने वैज्ञानिक क्षमता, कौशल और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बिम्सटेक देशों के लिए एक उच्च स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

आज के बाजारवाद में सिसकती भोजपुरी

rktvnews

बागपत:गन्ने की धरती पर आकार ले रही ‘चिया क्रांति’: नीति चर्चा में जिलाधिकारी ने विस्तार से दी जानकारी।

rktvnews

23 अप्रैल बाबू कुंवर सिह के विजयोत्सव पर आरा के वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित प्रतिमा पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह करेंगे माल्यार्पण।

rktvnews

Leave a Comment