RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जनवरी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा की उनकी कुर्बानियो को भुलाया नही जा सकता है। भारतीय गणतंत्र के गौरव ,एकता एवं अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को भी स्मरण करने का यह दिवस है।यह हमारे लोकतंत्र के जश्न मनाने और हमारे संविधान में शामिल विचारों एवं मूल्यों को संजोने का अवसर है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा की हमारा गणतंत्र लोकतांत्रिक मूल्यों एवं भारतीय संविधान के प्रति अखंड निष्ठा और हमारी अनेकता में एकता की अभिव्यक्ति का संकल्प है।हम सबको अपनी आजादी ,एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का आज संकल्प लेना है। राज्य में आपसी भाईचारा ,शांति एवं सद्भाव बनाए रखना है।शांति और सद्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:रामनवमी पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं नागरिक सुविधाओं हेतु सभी प्रशासनिक विभागों एवं आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ उपायुक्त की बैठक।

rktvnews

इंदौर:बालिका गृह व वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण,बालिकाओं से संवाद कर विधिक उपबंधों की दी जानकारी।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उमरिया:धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक विमोचन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भोपाल:गीता ज्ञान प्रतियोगिता में व्यापक भागीदारी करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पुलिस प्रणालियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए सी-डॉट द्वारा विकसित केरल पुलिस के उन्नत साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र (एसओसी) का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment