RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

वैशाली: बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

वैशाली/बिहार 25 जनवरी।वैशाली जिला आईसीडीएस और महिला विकास निगम द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बुधवार को समाहरणालय परिसर में बालिकाओं का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने जिला में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयनित बालिकाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच बढ़ी है।उन्होंने कहा कि समाज में एक ऐसे वातावरण का निर्माण जरूरी है जहां बेटियां बिना भेदभाव के स्वच्छंदता पूर्वक आगे बढ़ सकें और अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं का मार्गदर्शन कर उत्सवर्धन किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता वैशाली सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर समाहरणालय में ईवीएम व वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ।

rktvnews

राजस्थान: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

rktvnews

भोजपुर:जलभरी से सिन्हा में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का शुभारंभ ।

rktvnews

15 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बागपत:फैजपुर निनाना -बिहारीपुर सड़क का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

वैशाली:सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर ससमय अपलोड करने का जिला पदाधिकारी ने दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment