RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम के तहत मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया।

देहरादून/उत्तराखंड 24 जनवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम के तहत मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 व 2023 की टॉपर 318 बालिकाओं को स्मार्ट फ़ोन दिए। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का ‘परिवर्तन पोर्टल’ लांच किया व बालिका निकेतन, देहरादून की बालिकाओं को चन्द्रयान की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी बेटियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की सभी बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। “हमारी बेटियां हमारी शान, मान और अभिमान हैं। महान वीरांगना तीलू रौतेली से लेकर प्रदेश की वीर नारियों की लंबी सूची है जिन्होंने हर चुनौती को छोटा साबित करते हुए समाज को जीवन जीने की राह दिखाई है”। “राज्य सरकार ने हाल ही में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% आरक्षण देने का फैसला लिया है। पहले पहाड़ में बेटियों के जीवन का दूसरा नाम ही संघर्ष था, लेकिन अब दृश्य बदल रहा है और हमारे सीमांत गांवों की बेटियां भी अपने सपनों को साकार कर रही हैं”।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली सभी बालिकाओं को शुभकामना दी। कार्यक्रम में सचिव हरि चन्द्र सेमवाल, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रशांत आर्य समेत बालिकाओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे दो बाइक की टक्कर में चार जख्मी।

rktvnews

उड़ीसा में कामाख्या एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना और रेलवे दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी की जवाबदेही की तत्काल जाँच हो : सुदामा प्रसाद

rktvnews

चतरा:स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान-2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु की गई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री ने सिविल कोर्ट की ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पंडरिया क्षेत्र के लिए पांच निःशुल्क एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

हर्ष फायरिंग:रूतबे की भेंट चढ़ती खुशियां।

rktvnews

Leave a Comment