RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राजस्थान की महान आतिथ्य परंपराओं के साथ हो मेहमानों का स्वागत – मुख्यमंत्री

जयपुर/राजस्थान 24 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रॉन के राजस्थान के प्रस्तावित दौरे पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहमानों के स्वागत में राजस्थान की महान आतिथ्य परम्पराएं नजर आनी चाहिए। इससे अतिथियों को राजस्थानी संस्कृति की दिव्य झलक देखने को मिलेगी तथा इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान से दोनों देशों के मध्य संबंध प्रगाढ़ होंगे।
श्री शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के प्रस्तावित राजस्थान दौरे की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस विशेष अवसर पर की जा रही तैयारियों में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का समावेश होना चाहिए। इस दौरान की जाने वाली साज-सज्जा एवं लाइटिंग में प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों तथा क्षेत्रीय कलाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाना चाहिए। वीरता एवं बलिदान के प्रतीक केसरी रंग का भी समायोजन इन तैयारियों में होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन हेतु उपयुक्त वातावरण तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे इस अवसर को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मोदी एवं श्री मैक्रॉन के स्वागत की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों को अतिथियों के आवास, सुरक्षा, परिवहन, खानपान, पर्यटन सहित सभी जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। श्री शर्मा ने कहा कि जयपुर एयरपोर्ट से लेकर आवास, पर्यटन स्थलों सहित सभी वीआईपी मार्गों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
इससे पूर्व श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री एवं फ्रांस के राष्ट्रपति के जयपुर दौरे के रूट का अवलोकन किया। साथ ही, जयपुर एयरपोर्ट से लेकर जंतर-मंतर, हवामहल, आमेर किले में तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू. आर. साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग संदीप वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन विभाग श्रेया गुहा, पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के, प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन विभाग दिनेश कुमार, प्रमुख शासन सचिव पर्यटन गायत्री ए. राठौड़, आयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण मंजू राजपाल, जिला कलक्टर जयपुर प्रकाश राजपुरोहित, शासन सचिव स्कूल शिक्षा विभाग नवीन जैन तथा शासन सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग समित शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:एबीवीपी पयहारी महाराज जी कॉलेज आरा इकाई का हुआ पुनर्गठन।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में पथ निर्माण कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:यादव सोहराई सरदार का 24वां पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री प्रखण्ड परिवहन योजना को लेकर हुई बैठक, 27 दिसम्बर तक कर सकते है आवेदन।

rktvnews

हवा…! : अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

Leave a Comment